फोटो गैलरी

Hindi Newsचमत्कार! व्हेल के पेट में तीन दिनों तक जिंदा रहा मछुआरा

चमत्कार! व्हेल के पेट में तीन दिनों तक जिंदा रहा मछुआरा

स्पेन में एक मछुआरे के साथ 'चमत्कार' हुआ है। उसका दावा है कि पिछले सप्ताह आए तूफान के कारण वह समुद्र में डूब गया। इस दौरान एक व्हेल ने उसे निगल लिया। वह तीन दिन और तीन रात व्हेल के पेट में...

चमत्कार! व्हेल के पेट में तीन दिनों तक जिंदा रहा मछुआरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 05 Apr 2016 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

स्पेन में एक मछुआरे के साथ 'चमत्कार' हुआ है। उसका दावा है कि पिछले सप्ताह आए तूफान के कारण वह समुद्र में डूब गया। इस दौरान एक व्हेल ने उसे निगल लिया। वह तीन दिन और तीन रात व्हेल के पेट में रहा।

उसका कहना है कि उस विशालकाय मछली ने तूफान के बाद सुबह के समय उसे निगल लिया। सबसे ज्यादा डरावनी बात ये है कि वह उसके पेट में जिंदा था। उसने बाताया कि व्हेल के पेट के अंदर सबकुछ काला था। उसके अंदर उसे ठंड लग रही थी।

उसने बताया कि व्हेल के पेट के अदंर दो कारणों से वह जिंदा रह सका। पहला यह कि वह कच्ची मछलियां खाता था और दूसरा उसके वाटरप्रूफ घड़ी की लाइट।

उसने बताया कि लगभग 72 घंटों के बाद पानी के धार के साथ उसके पेट से बाहर निकल आया।  

56 वर्षीय मछुआरे की पत्नी पेनेलोपे मार्कीज ने कहा कि सच में यह एक चमत्कार है। भगवान ने उसकी प्रार्थना सुन ली। वह प्रार्थना करती रही और विश्वास नहीं छोड़ा। अंततः भगवान ने उसके अनमोल लुईगी को वापस भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें