फोटो गैलरी

Hindi Newsये रोबोट आंत में घुसकर दिखाएगा अंदर की तस्वीर

ये रोबोट आंत में घुसकर दिखाएगा अंदर की तस्वीर

वैज्ञानिकों ने एक सूक्ष्म और आसानी से निगला जा सकने वाला सांप की तरह लचीला 3डी प्रिंटेड रोबोट बनाया है। यह छोटी आंत में जाकर पाचन तंत्र की तस्वीर पेश कर सकता है। शोधकतार्ओं ने कहा कि एसएडब्ल्यूएल...

ये रोबोट आंत में घुसकर दिखाएगा अंदर की तस्वीर
एजेंसीWed, 29 Mar 2017 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने एक सूक्ष्म और आसानी से निगला जा सकने वाला सांप की तरह लचीला 3डी प्रिंटेड रोबोट बनाया है। यह छोटी आंत में जाकर पाचन तंत्र की तस्वीर पेश कर सकता है।

शोधकतार्ओं ने कहा कि एसएडब्ल्यूएल (सिंगल एक्ट्यूटर वेव लाइक रोबोट) नाम का यह रोबोट लहराता हुआ चलता है और छोटी आंत के बेहद नरम और नम वातावरण की भी तस्वीरें ले सकता है। मौजूदा समय में कोलोनोस्कोपी से केवल बड़ी आंत का निरीक्षण किया जा सकता है। 

दिमाग में लगी चिप से लकवे को दी मात

इजरायल में नेगेव की बेन-गुरियान यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियर डेविड जरोउक ने लाइव साइंस को बताया कि कभी-कभी पिल कैमरा आंत में कुछ जगहों पर फंस सकते हैं। वहां अगर उनकी बैटरी खत्म हो गई तो डॉक्टर के पास जांच करने के लिए कोई डेटा नहीं बचेगा। इन पिल कैमरों से ऊतक के नमूने नहीं लिए जा सकते। सांप सुचारू रूप से और लहरा कर चलते हैं जिनका इस्तेमाल तेजी से लंबी दूरी तय करने में किया जा सकता है।

जरोउक ने बताया कि शोधकतार्ओं ने एक मोटर का इस्तेमाल कर आसान डिजाइन बनाया और यह कुंडली के घूर्णन की धारणा पर आधारित है। सांप जैसा यह रोबोट इंटरलॉकिंग 3डी प्रिंटेड प्लास्टिक के टुकड़ों से बना है जो कोशिकाओं की तरह दिखता है। परीक्षण में यह अत्यधिक तेज और पानी से पत्थर जैसी सख्त सतह पर चल सकने में सक्षम दिखा। शोधकतार्ओं को ऐसा लचीला रोबोट बनाने की उम्मीद है जिसमें कैमरा लगा हो और वह छोटी आंत में घुस सकता हो। साथ ही इसका इस्तेमाल कोलोनोस्कॉपी के लिए किया जा सके।

कोलोनोस्कोपी कैसे होती है
कैमरे से लैस एक लचीली टयूब से मलाशय और पेट के दृश्य का अवलोकन किया जाता है, इस प्रक्रिया को कोलोनोस्कॉपी कहा जाता है। पिल कैमरे छोटी आंत में पहुंच तो सकते हैं लेकिन उन्हें पूरे पाचन तंत्र में घूमने में 12 घंटे का लंबा समय लगता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें