फोटो गैलरी

Hindi Newsखोज: वैज्ञानिकों को मिली ब्रह्मांड में एक और ‘पृथ्वी’ 

खोज: वैज्ञानिकों को मिली ब्रह्मांड में एक और ‘पृथ्वी’ 

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में एक और ‘पथ्वी’ खोज निकाली है। पृथ्वी से मिलते जुलता ‘एलएचएस1140बी’ ग्रह हमारे सौरमंडल से बाहर है। यह पृथ्वी की ही तरह पथरीला है, इसका

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Apr 2017 08:03 PM

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में एक और ‘पथ्वी’ खोज निकाली है। पृथ्वी से मिलते जुलता ‘एलएचएस1140बी’ ग्रह हमारे सौरमंडल से बाहर है। यह पृथ्वी की ही तरह पथरीला है, इसका मौसम न ज्यादा गरम और न ज्यादा ठंडा है। साथ ही इसका तापमान पानी की मौजूदगी के लिए सटीक है, जिस कारण इस ग्रह पर जीवन की संभावनाएं अब तक मिले ग्रहों में सबसे अधिक है। यह शोज जर्नल नेचर में छपी है। 

अधिक शक्तिशाली दूरबीन की जरूरत 
डेविड कार्बोनेओ इस ग्रह के मिलने से उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इन ग्रहों में जीवन की खोज करने की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है, अब ऐसा समय आ गया है जब हमें आने वाले समय में और अधिक शक्तिशाली दूरबीन बनानी होगी। ताकि इस तरह के अध्ययन में सुविधा हो सके। 

साल भीतर पांचवां ग्रह 
पिछले एक साल के अंतराल में सौर मंडल के बाहर करीब पांच ऐसे ग्रह खोजे गए हैं जहां जीवन की संभावना हो सकती है। एलएचएस1140बी इन सब में पृथ्वी से सबसे अधिक मेल खाता है। यहां का वातावरण, इसकी सतह और इसका तारा इस ग्रह को रहने योग्य बनाता है। 

NASA ने खोजे धरती जैसे 7 ग्रह, जहां पानी और जीवन की संभावना

आगे पढ़ें नए ग्रह की हमारी पृथ्वी से तुलना

खोज: वैज्ञानिकों को मिली ब्रह्मांड में एक और ‘पृथ्वी’ 1 / 2

खोज: वैज्ञानिकों को मिली ब्रह्मांड में एक और ‘पृथ्वी’ 

हमारी पृथ्वी से तुलना 

-6.6 गुणा ज्यादा द्रव्यमान 
-3 गुणा अधिक गुरुत्वाकर्षण  
-75 किलो वजन का व्यक्ति इस ग्रह पर  226 किलो का होगा

ग्रह का अध्ययन आसान 
इस ग्रह से उम्मीदें इस लिए भी अधिक हैं क्योंकि यह अपने तारे के इर्दगिर्द नियमित परिक्रमा कर रहा है। इस कारण बार बार इसे देख पाना वैज्ञानिकों के लिए आसान है। ऐसे में इसके आकार और सतह का अध्ययन कर पाना सुविधाजनक होगा। 

खोज: वैज्ञानिकों को मिली ब्रह्मांड में एक और ‘पृथ्वी’ 2 / 2

खोज: वैज्ञानिकों को मिली ब्रह्मांड में एक और ‘पृथ्वी’