फोटो गैलरी

Hindi Newsसाल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं महारानी एलिजाबेथ

साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं महारानी एलिजाबेथ

दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय से महारानी के पद पर आसीन रहने वाली महारानी एलिजाबेथ सेकेंड आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने घर विंडसर कैसल में निजी तौर पर अपना जन्मदिन मनाया।...

साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं महारानी एलिजाबेथ
एजेंसीSat, 22 Apr 2017 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय से महारानी के पद पर आसीन रहने वाली महारानी एलिजाबेथ सेकेंड आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने घर विंडसर कैसल में निजी तौर पर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बकिंघम पैलेस ने महारानी की 10 साल की बच्ची वाली एक तस्वीर जारी की, जिसमें वह मई 1926 में अपने माता-पिता के साथ हैं।

उनकी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर आज सुबह ट्वीट की गई। प्रिंस ऑफ वेल्स और उनकी पत्नी केमिला के आधिकाकि आवास क्लारेंस हाउस ने महारानी और प्रिंस चार्ल्स की 1952 की एक औरब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की। महारानी एलिजाबेथ पहला ऑफिशियल जन्मदिन 21 अप्रैल को और दूसरा अनऑफिशियल जन्मदिन 17 जून को मनाया जाता है। 

महारानी एलिजाबेथ सेकेंड सितंबर 2015 में महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक महारानी रहने वाली बन गईं। पिछले साल 88 वर्षीय थाईलैंड नरेश भूमिडोल अदुलयादेज के निधन के बाद अब एलिजाबेथ सबसे लंबे समय से पद पर रहने वाली महारानी बन गई हैं।

पढ़े और भी खबरें 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें