फोटो गैलरी

Hindi Newsट्रंप-पुतिन की बातचीत संबंध सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: व्हाइट हाउस

ट्रंप-पुतिन की बातचीत संबंध सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान आईएसआईएस के खिलाफ सच्चे समन्वय पर सहमति जताई। व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच तल्ख...

ट्रंप-पुतिन की बातचीत संबंध सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: व्हाइट हाउस
एजेंसीSun, 29 Jan 2017 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान आईएसआईएस के खिलाफ सच्चे समन्वय पर सहमति जताई। व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच तल्ख रिश्तों को सुधारने की दिशा में इस बातचीत को महत्वपूर्ण पहल बताया।
   
पिछले हफ्ते ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पुतिन के साथ टेलीफोन पर अपनी पहली बातचीत में ट्रंप और पुतिन ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि सकारात्मक आधार पर रूस-अमेरिका सहयोग को सक्रिय रूप से स्थापित और विकसित किया जाए।

व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने आईएसआईएस को परास्त करने के लिए परस्पर सहयोग से लेकर सीरिया समेत दुनिया भर में ज्यादा शांति हासिल करने के लिए साथ मिलकर काम करने जैसे कई मुददों पर चर्चा की। बयान में कहा गया, यह सकारात्मक बातचीत अमेरिका और रूस के बीच रिश्तों को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इन रिश्तों में सुधार की जरूरत थी। ओबामा प्रशासन के दौरान सीरिया और यूक्रेन पर मतभेद के चलते दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें