फोटो गैलरी

Hindi Newsपेरिस हमला: पुलिस छापेमारी स्थल पर तीसरा शव मिला

पेरिस हमला: पुलिस छापेमारी स्थल पर तीसरा शव मिला

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उस अपार्टमेंट के मलबे से तीसरा शव बरामद किया गया है कि जहां पेरिस हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया था। विशिष्ठ पुलिस दस्ते ने पेरिस हमलों के...

पेरिस हमला: पुलिस छापेमारी स्थल पर तीसरा शव मिला
एजेंसीFri, 20 Nov 2015 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उस अपार्टमेंट के मलबे से तीसरा शव बरामद किया गया है कि जहां पेरिस हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया था। विशिष्ठ पुलिस दस्ते ने पेरिस हमलों के संदिग्धों की तलाश के अभियान के तहत बुधवार को इस अपार्टमेंट पर बड़े स्तर से धावा बोला था। पेरिस हमलों में 129 लोग मारे गए थे।

पुलिस और संदिग्धों के बीच हिंसक गोलीबारी के दौरान अपार्टमेंट में मौजूदा एक संदिग्ध ने खुद को उड़ा लिया था। गोलीबारी के बाद वहां से हमलों के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल हामिद अबाउद का शव बरामद किया गया। यह अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। अभियोजकों का कहना है कि अब मलबे से एक महिला का शव बरमाद किया गया है।

अभियोजकों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौके से एक हैंडबैग मिला है जिसमें अबाउद की रिश्ते की बहन हसना ऐत बाउलाचेन का पासपोर्ट था। तीसरे शव की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। फ्रांस अगले शुक्रवार को पेरिस हमलों के पीड़ित की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद पेरिस में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पेरिस के मेयर के कार्यालय के अनुसार पीड़ितों को शवों को दफन करना अगले हफ्ते से आरंभ हो रहा है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें