फोटो गैलरी

Hindi NewsOMG! सीने पर लगी गोली, लेकिन नोकिया फोन ने बचा ली जान

OMG! सीने पर लगी गोली, लेकिन नोकिया फोन ने बचा ली जान

क्या ऐसा संभव है कि एक छोटा-सा मोबाइल फोन किसी इंसान की जान बचा सकता है। बिल्कुल हां, इसे इत्तेफाक कहा जाए या फिर उस इंसान की किस्मत जिसके सीने पर गोली लगने के बाद भी नोकिया के फोन ने उसकी जान बचा...

OMG! सीने पर लगी गोली, लेकिन नोकिया फोन ने बचा ली जान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Oct 2016 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

क्या ऐसा संभव है कि एक छोटा-सा मोबाइल फोन किसी इंसान की जान बचा सकता है। बिल्कुल हां, इसे इत्तेफाक कहा जाए या फिर उस इंसान की किस्मत जिसके सीने पर गोली लगने के बाद भी नोकिया के फोन ने उसकी जान बचा ली। हालांकि ऐसा अनोखा वाकया होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका खूब मजाक भी उड़ाया है। नोकिया के ऐसे मॉडल अब तो मार्केट में भी आना बंद हो गए हैं।

यह अजीबोगरीब घटना अफगानिस्तान में एक व्यक्ति के साथ हुई है। किसी वारदात में एक व्यक्ति के सीने में गोली लगी, लेकिन गोली सीने को आर-पार नहीं कर सकी। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने शर्ट की जेब में नोकिया का फोन रखा हुआ था और वह बच निकला। माइक्रोसॉफ्ट के जनरल मैनेजर पीटर स्किलमैन ने यह फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि ऐसा बुलेट प्रूफ फोन हम पिछले कई सालों से बनाने के प्रयास में है, लेकिन अफगानिस्तान में नोकिया का यह फोन एक व्यक्ति की जान बचाकर हमारे मकसद को पूरा किया। हालांकि यह खबर अफगानिस्तान के छोटे से कस्बे में होने की वजह से ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन पीटर के शेयर करते ही सोशल मीडिया में यह ट्वीट वायरल हो गई।

देखें ट्वीट - 

 

इस घटना के बाद मजाक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से हो रहा है। नोकिया के इस पुराने फोन के बारे में अक्सर आपने सुना होगा कि गिर जाने पर भी यह न तो खराब होता और न ही फोन टूटता है। ऐसे में एक इंसान को गोली लगने से बचाने का वाकया होने पर ट्विटर पर फनी फोटो के साथ शेयर किया जा रहा है।

देखें ट्विटर पर शेयर किए गए ट्वीट्स -  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें