फोटो गैलरी

Hindi Newsसौर मंडल को मिल सकता है नौवां ग्रह, जो पृथ्वी से है 10 गुना बड़ा

सौर मंडल को मिल सकता है नौवां ग्रह, जो पृथ्वी से है 10 गुना बड़ा

हमारे सौरमंडल को शीघ्र ही नौवां ग्रह मिल सकता है, जिसका आकार पृथ्वी के आकार से 10 गुना बड़ा है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किए गए एक रिसर्च के अनुसार, यह रहस्यमयी ग्रह नेपच्यून...

सौर मंडल को मिल सकता है नौवां ग्रह, जो पृथ्वी से है 10 गुना बड़ा
एजेंसीThu, 21 Jan 2016 09:21 AM
ऐप पर पढ़ें

हमारे सौरमंडल को शीघ्र ही नौवां ग्रह मिल सकता है, जिसका आकार पृथ्वी के आकार से 10 गुना बड़ा है।

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किए गए एक रिसर्च के अनुसार, यह रहस्यमयी ग्रह नेपच्यून (वरूण) ग्रह से भी दूर स्थित है तथा इसकी कक्षा सूर्य से पृथ्वी की तुलना में 20 गुनी दूरी पर है। इस ग्रह को हालाँकि अभी सिर्फ कंप्यूटर मॉडल पर देखा जा सका है और इसे सीधे तौर पर अवलोकित किया जाना शेष है।

खगोलशास्त्री माइक ब्राउन ने कहा, ‘‘हमारे सौर मंडल का एक ठोस हिस्सा अभी खोजा जाना बाकी है और यह बेहद रोमांचक है।’’

ब्राउन ने कहा कि सौर मंडल के उस हिस्से की पहचान की जा चुकी है, कुछ पिंडों पर गुरुत्व प्रभावों का अध्ययन कर इस रहस्यमयी ग्रह का मॉडल तैयार किया है। कुईपर बेल्ट नामक इस क्षेत्र में उन्होंने नेपच्यून के आस-पास कई अन्य पिंडों की स्थिति का भी आकलन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी लोग जो प्लूटो के अब ग्रह नहीं रहने से उत्तेजित हैं, यह जानकर दंग रह जाएंगे कि सौर मंडल में एक वास्तविक ग्रह है और जिसकी खोज होनी बाकी है।’’

उल्लेखनीय है कि ब्राउन के शोध के आधार पर ही वर्ष 2006 में प्लूटो से सौर मंडल का नौंवा ग्रह होने का दर्जा छिन गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें