फोटो गैलरी

Hindi NewsNASA ने खोजे धरती जैसे 7 ग्रह, जहां पानी और जीवन की संभावना

NASA ने खोजे धरती जैसे 7 ग्रह, जहां पानी और जीवन की संभावना

  खगोल वैज्ञानिकों ने एक ही तारे की परिक्रमा करते धरती के आकार के कम-से-कम सात ग्रहों को खोज निकाला है। बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए विज्ञानियों ने कहा कि पहली बार धरती के आकार ज

एजेंसीThu, 23 Feb 2017 08:44 AM

 

खगोल वैज्ञानिकों ने एक ही तारे की परिक्रमा करते धरती के आकार के कम-से-कम सात ग्रहों को खोज निकाला है। बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए विज्ञानियों ने कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।

विज्ञान पत्रिका नेचर में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया, वहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है। नासा ने इसे नया रिकॉर्ड करार देते हुए कहा कि स्पिट्जर स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने पाया कि ये ग्रह आकार में पृथ्‍वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं।

खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं। वे सभी सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी है।

एक ग्रह बिल्कुल पृथ्वी जैसा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नए सोलर सिस्टम की खोज की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इनमें से एक ग्रह बिल्कुल पृथ्वी जैसे हालात पेश कर रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक पहला मौका है जब सभी प्लेनेट एक स्टार के आस-पास मौजूद हैं। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप जैसे रिजल्ट इस बार आए ये बेहद चौंकाने वाले हैं। इससे पहले इस तरह के रिजल्ट कभी नहीं देखे गए। फिलहाल की नजरें इस नए प्लेनेट में पानी की तलाश करने पर है। अगर यहां पानी मिलता है तो जीवन की संभावना बढ़ सकती है।

अगली स्लाइड में देखें गूगल का 'डूडल'...

NASA ने खोजे धरती जैसे 7 ग्रह, जहां पानी और जीवन की संभावना1 / 2

NASA ने खोजे धरती जैसे 7 ग्रह, जहां पानी और जीवन की संभावना

 

गूगल ने बनाया ग्रहों को डूडल

आज यानी 23 फरवरी को गूगल ने एक बहुत ही क्रिएटिव डूडल बनाया है। ये डूडल नासा की नई सुखद खोज पर बनाया गया है। डूडल में पृथ्वी और चंद्रमा टेलीस्कोप से आकाश में देख रहे हैं, तभी उन्हें एक ही सूर्य के ऑर्बिट में 7 ग्रह दिख जाते हैं। पृथ्वी और चंद्रमा अपनी इस खोज पर बहुत खुश हैं।

यहां देखें: