फोटो गैलरी

Hindi Newsनासा ने खोजी अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा

नासा ने खोजी अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा

वैज्ञानिकों ने पथ्वी से 11.1 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित आकाशगंगा के एक समूह का पता लगाया है। आकाशगंगा का यह समूह अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर स्थित...

नासा ने खोजी अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा
एजेंसीWed, 31 Aug 2016 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने पथ्वी से 11.1 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित आकाशगंगा के एक समूह का पता लगाया है। आकाशगंगा का यह समूह अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर स्थित है।अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि नासा की चंद्र एक्सरे वेधशाला और अन्य दूरदर्शी की मदद से आकाशगंगा के इस समूह का पता लगाया गया है।

अनुसंधान की अगुवाई करने वाले फ्रेंच वैकल्पिक उर्जा और परमाणु उर्जा आयोग 'सीईए' के ताओ वांग ने कहा, यह आकाशगंगा केवल दूरी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है वरन इसमें हो रही प्रगति भी उल्लेखनीय, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

आकाशगंगा के इस समूह को सीएल जे1001 प्लस 0220 नाम दिया गया है जो पथ्वी से 11.1 अरब प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन के अनुसार इस आकाशगंगा का गठन 70 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था। सीएल जे1001 के कोर में 11 बडी आकाशगंगा हैं। इस अध्ययन का विकास एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें