फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: इंडोनेशिया के145 साल के सोदीमेजो हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी

VIDEO: इंडोनेशिया के145 साल के सोदीमेजो हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी

इंडोनेशिया के सोदीमेजो उर्फ महब गोथो को इस दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के खिताब के लिए चुना गया है। आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि सोदीमेजो की उम्र 145 साल है और उनकी डेट ऑफ़ बर्थ 31 दिसंबर, 1870...

VIDEO: इंडोनेशिया के145 साल के सोदीमेजो हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी
एजेंसीTue, 30 Aug 2016 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया के सोदीमेजो उर्फ महब गोथो को इस दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के खिताब के लिए चुना गया है। आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि सोदीमेजो की उम्र 145 साल है और उनकी डेट ऑफ़ बर्थ 31 दिसंबर, 1870 बताई जाती है। सोदीमेजो फिलहाल मध्य जावा के सरगेन इलाके के एक गांव में रहते हैं। उन्होंने अपना आईकार्ड भी दिखाया है जिसके मुताबिक उनकी उम्र का अंदाजा लगाया गया है। 

सोदीमेजो बताते हैं कि उन्होंने अपनी युवा अवस्था में डच औपनिवेशिक शासकों को भी देखा था। सोदीमेजो हर रोज एक पैकेट सिगरेट पीते हैं, और घर के सामने बैठकर रेडियो सुनते रहते हैं। उनके  सुनने की शक्ति करीब-करीब चली गई है इसलिए उनसे बातचीत करना बहुत मुश्किल है।

 

लोग उन्हें सुनाई देने के लिए ऊंची आवाज में बात करते हैं और वे धीमी जुबान में कम शब्दों में जवाब देते हैं। सोदीमेजो की दृष्टि भी कमजोर हो गई है। उन्हें दिखाने के लिए सामानों को उनके बहुत पास तक लाया जाता है।

सोदीमेजो का 46 साल का नाती सूर्यांतों बताता है कि वह अपने नातियों के साथ रहते हैं, जो उनके रोजमर्रा की जरूरतों का ख्याल रखते हैं। दांत नहीं होने से सिर्फ मुलायम आहार जैसे चावल और सब्जी आदि खा सकते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड या दूसरे किसी संगठन द्वारा अभी उनके उम्र की पुष्टि की कोई सूचना नहीं है। सूर्यांतो ने कहा कि इस बुजुर्ग व्यक्ति ने सोचा था कि वह साल 1993 में अपनी अंतिम पत्नी के मरने तक मर जाएंगे। लेकिन 23 सालों बाद वे आज भी जीवित हैं। वह अपनी थोड़ी सी शक्ति के साथ दुनिया को देख रहे हैं।

देखें वीडियो:

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें