फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन को चलाएगी भारत-पाकिस्तान की ये जोड़ी, जानिए कैसे

लंदन को चलाएगी भारत-पाकिस्तान की ये जोड़ी, जानिए कैसे

लंदन शहर जल्द ही पाकिस्तान और भारत की इस जोड़ी के इशारों पर काम करता नजार आएगा। हाल ही में लंदन के मेयर बने पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने भारतीय मूल के राजेश अग्रवाल को डिप्टी मेयर बनाने की घोषणा की...

लंदन को चलाएगी भारत-पाकिस्तान की ये जोड़ी, जानिए कैसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Jul 2016 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन शहर जल्द ही पाकिस्तान और भारत की इस जोड़ी के इशारों पर काम करता नजार आएगा। हाल ही में लंदन के मेयर बने पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने भारतीय मूल के राजेश अग्रवाल को डिप्टी मेयर बनाने की घोषणा की है। सादिक के इस कदम की न सिर्फ लंदन के भारतीय समाज बल्कि ब्रिटेन के लोगों ने भी खूब तारीफ की है। 

राजेश मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले हैं और उनके पैतृक शहर में भी इस खबर के बाद जश्न का माहौल है। इंदौर में रहने वाले राजेश के बड़े भाई योगेश के मुताबिक राजेश की स्कूलिंग इंदौर में ही हुई है। बाद में उन्होंने मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की और भारत में साल भर नौकरी करने के बाद साल 2001 में लंदन चले गए। बता दें कि सादिक के चुनाव प्रचार अभियान में भी राजेश ने अहम् भूमिका निभाई थी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें