फोटो गैलरी

Hindi News3 बार पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्लेन का निधन

3 बार पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्लेन का निधन

अमेरिका के पूर्व सीनेटर और अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का ओहायो में निधन हो गया है। ओहायो स्टेट यूनिविर्सटी के जॉन ग्लेन कॉलेज ऑफ पब्लिक अफेयर्स की वेबसाइट ने बताया कि 95 वर्षीय ग्लेन का ओहायो स्थित...

3 बार पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्लेन का निधन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के पूर्व सीनेटर और अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का ओहायो में निधन हो गया है। ओहायो स्टेट यूनिविर्सटी के जॉन ग्लेन कॉलेज ऑफ पब्लिक अफेयर्स की वेबसाइट ने बताया कि 95 वर्षीय ग्लेन का ओहायो स्थित कोलंबस के जेम्स कैंसर अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह एक सप्ताह से भी अधिक समय से वहां भर्ती थे। 

ग्लेन कुछ वर्ष पहले आघात होने के बाद से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका 2014 में हृदय वाल्व प्रतिरोपण ऑपरेशन भी हुआ था। तीन बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के तीसरे अंतरिक्ष यात्री थे। वह पृथ्वी की कक्षा में जाने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे।

ग्लेन मर्करी-7 के सात अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल थे। वह बाद में ओहायो से डेमोक्रेटिक सीनेटर भी बने। वह पहली बार 1962 में अंतरिक्ष में गए थे। दूसरी बार 1998 में उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतरिक्ष की सैर की। तब वह अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले सवार्धिक आयु के व्यक्ति बन गए।

उन्होंने सेना में भी सेवाएं दी थीं। उन्हें 1974 में अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। उनको 2012 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम प्रदान किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें