फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO : इटली के नौसैनिकों ने कैसे बचाया डूबते हुए 562 लोगों को

VIDEO : इटली के नौसैनिकों ने कैसे बचाया डूबते हुए 562 लोगों को

भूमध्य सागर के बीचों बीच एक नाव पर सवार सैकड़ों शरणार्थी उस समय अचानक जिंदगी और मौत के बीच फंस गए जब नाव असंतुलित हो गई। तब इटली के नौसैनिकों ने बचाव अभियान चलाकर करीब 562 लोगों की जान बचाई जबकि 5...

VIDEO : इटली के नौसैनिकों ने कैसे बचाया डूबते हुए 562 लोगों को
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 May 2016 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमध्य सागर के बीचों बीच एक नाव पर सवार सैकड़ों शरणार्थी उस समय अचानक जिंदगी और मौत के बीच फंस गए जब नाव असंतुलित हो गई। तब इटली के नौसैनिकों ने बचाव अभियान चलाकर करीब 562 लोगों की जान बचाई जबकि 5 लोगों को नहीं बचाया जा सका।

 

इटली मरीन के द्वारा चलाए गए इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को उनकी टीम के ही एक सदस्य ने कैमरे में कैद कर लिया। खबरों के मुताबिक जब भूमध्य सागर में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान इटली के नौसैनिकों ने लीबिया से आ रहे सैकड़ों प्रवासियों से लदे मछली मारने वाले एक नाव को देखा तो हरकत में आ गए। उसमें सवार सभी यात्री नाव डूबने की आशंका से कांप रहे थे। अधिक लोगों के सवार होने के कारण नाव संतुलन खोती जा रही थी। कुछ लोग तो अचानक पानी में गिर भी पड़े। इसके बाद इटली के नौसैनिकों ने अलर्ट जारी कर दिया।

हेलीकॉप्टर, नौसेना के जहाज और कई छोटी नावों को बचाव कार्य में लगा दिया गया। लाइफ सेविंग जैकेट्स ने बहुत लोगों की जान बचाई। इसके अलावा पूरे ऑपरेशन में नौसेना ने कुल 562 लोगों को बचाया गया जबकि पांच लोगों की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें