फोटो गैलरी

Hindi NewsISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Mar 2017 12:48 PM

 

अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और दुनिया की तमाम इंटलीजेंस एजेंसियां आतंकी संगठन आईएसआईएस को नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। दुनिया में आतंक और तबाही का पर्याय बन चुके आतंकी सगंठन आईएसआईएस के पास अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा है, जिनकी मदद से उसने पूरी दुनिया में खौफ का माहौल बना रखा हैं। आईएसआईएस आधुनिक टैंक से लेकर रासायनिक हथियार तक हर अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। 

लखनऊ मुठभेड़ः 8 प्वाइंट्स में जानें कैसे मारा गया ISIS आतंकी सैफुल्ला

लखनऊ में संदिग्ध आईएस आतंकी सैफुल्ला को मुठभेड़ में मारा गिराया गया। एटीएस ने बताया कि सैफुल्लाह के रूम से 650 जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके अलावा, बड़ी तादाद में विस्फोटक सामान भी मिला है। कैश और गोल्ड भी मिला है। कई बने और कुछ अधूरे बने बम भी मिले हैं। 8 रिवॉल्वर भी मिलीं।

इसके अलावा, कई सिम कार्ड, रेलवे का टाइम टेबल, पासपोर्ट और आईएसआईएस का फ्लैग भी मिला। उनके जानकारी के मुताबिक, मारे जाने से पहले सैफुल्ला ने 50 राउंड गोलियां भी चलाई थीं। आइए बताते है आईएसआईएस के उन हथियारों के बारे में जो हैं उसकी ताकत है...

1- सोवियत टी-72 टैंक्‍स 

आईएसआईएस ने इराकी आर्मी के पास मौजूद कई टैंक्‍स को हासिल कर लिया है। इनमें आधुनिक सोवियत टी-72 टैंक्‍स भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आईएसआईएस के पास ऐसे 10 टैंक्‍स हैं। आईएसआईएस ने इराकी सेना के कई टैंको पर कब्जा कर लिया था, अपेक्षाकृत आधुनिक सोवियत टी -72 भी उन्हीं में से एक हैं। यह अत्यंत विध्वंसकारी टैंक है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप1 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

2. टाइप 59 आर्टिलरी 

इसे 130 एमएम टोव्‍ड फील्‍ड एम गन एम-26 एम1954 के नाम से भी जानते हैं। टाइप 59 वर्ष 1950 में सोवियत यूनियन के समय विकसित की गई थी। अगस्‍त में ऐसी खबरें आईं हैं कि आईएसआईएस इराक ट्रूप्‍स के खिलाफ इनका प्रयोग कर रहा है। आईएसआईएस ने इराकी सैनिकों के खिलाफ इसी तोपखानें का प्रयोग किया था।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप2 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

3. एफआईएम-92 स्टिंगर मैनपैड्स 

अमेरिका की स्टिंगर मिसाइल्‍स इस समय आईएसआईएस फाइटर्स के कब्‍जे में हैं। फॉक्‍स न्‍यूज के मुताबिक इराक से कुछ मिसाइलों को बरामद भी किया गया। स्टिंगर एक हल्‍की और आसानी से प्रयोग में आ सकने वाली मिसाइल है जिसे सिर्फ कंधे पर रखकर ही फायर किया जा सकता है। आईएसआईएस आतंकियों ने इराकी सेना से यह आधुनिक हथियार हासिल किया। यह हल्के और प्रयोग करने में आसान है, एक सैनिक इसे कंधे से संचालित कर सकता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप3 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

4. ZU-23-2 सेर्गी एंटी एयरक्राफ्ट कैनन 

अगस्‍त 2015 में अमेरिकी मीडिया ने खबर दी थी कि आईएसआईएस सोवियत दौर के समय की बनी एंटी-एयरक्राफ्ट गन को इराक की हेलीकॉप्‍टर फोर्स को निशाना बनाने के लिए प्रयोग कर रहा है। आईएसआईएस इस हथियार का प्रयोग विमानों के विरोध में करता है। आईएसआईएस इसका इस्तेमाल सोवियत विमानों को नष्ट करने के लिए कर रहा था। हेलीकॉप्टर गनशिप के खिलाफ क्रूर और प्रभावशाली है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप4 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

5. इराकी केमिकल वेपंस

जुलाई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस ने नॉर्थ बगदाद में मौजूद केमिकल वेपंस को हथिया लिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएसआईएस कुर्दिश सेना के खिलाफ इनका प्रयोग कर रहा है। आईएसआईएस ने बगदाद के उत्तर में इराकी रासायनिक हथियारों को जब्त कर लिया था। आईएसआईएस रासायनिक हथियार कुर्द सैनिकों के खिलाफ इस्तेमाल करता हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप5 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

6. चीनी एचजे-8 

कई रिपोर्ट्स ऐसी भी आई हैं जिनमें कहा गया है कि संगठन चीन की एचजे-8 मिसाइल का तेजी से प्रयोग कर रहा है। इस हथियार को चीन ने 80 के शुरुआती दशक में विकसित किया था। इस हथियार का निशाना 90 प्रतिशत तक सटीक होता है। आईएसआईएस HJ-8 को एंटी टैंक मिसाइल के तौर पर इस्तेमाल करता है, HJ-8 1980 के दशक में बनाया गया एक चीनी हथियार है। कुछ हद तक बोझल, लेकिन आधुनिक।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप6 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

7. 9के स्‍ट्रेला-2/एसए-7 ग्रेल 

वाशिंगटन पोस्‍ट की खबर के मुताबिक आईएसआईएस के कई वीडियोज सामने आए हैं जिनमें फाइटर्स इसका प्रयोग कर रहे हैं। एसए-7 ग्रेल जमीन से हवा में मारने वाली मिसाइल है जिसे मैनपैड्स की ही तरह कंधे पर रखकर फायर किया जा सकता है। आईएसआईएस आतंकी अपने प्रचार वीडियों में SA-7 Strela के साथ देखें जाते हैं। यह हथियार कंधे पर रख कर सतह से हवा में मिसाइल दागने के काम आता है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप7 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

8. अमेरिकी, इराकी एमवीज 

आईएसआईएस ने इराक में मौजूद आर्मी बेस से हमवीज को तक अपने कब्‍जे में ले लिया है। हमवजी किसी भी तरह की रेगिस्‍तानी जगह पर आसानी से ड्राइव की जा सकती हैं। साथ ही यह व्‍हीकल कई तरह के हथियारों को रखने का सर्वश्रेष्‍ठ माध्‍यम भी है। टैंक और हथियारों के साथ-साथ आईएसआईएस आतंकियों ने इराकी ठिकानों से हमवीज भी कब्जें में लिए। रेगिस्तानी क्षेत्र में हमवीज की क्षमता उनके व्यापक उपयोग करने के लिए बेहतर है। यह हथियारों को लाने ले जाने में वाहन के रुप में भी काम आता।

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईएसआईएस के खतरनाक हथियारों के बारे में 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप8 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

9. एम198 हावित्‍जर 

जुलाई में बिजनेस इंसाइडर ने एक खबर दी थी कि आईएसआईएस ने 55 अमेरिकी एम198 हावत्जिर्स को इराकी सेना ने हासिल कर लिया है। यह हथियार एक बार में 155 एमएम की फायरिंग तक कर सकता है और 50 मीटर के दायरे में मौजूद लोगों को मार सकता है। आईएसआईएस ने इराकी सेना से 55 अमेरिकी M198 होवित्जर तोपों को जब्त कर लिया था। यह हथियार 50 मीटर की त्रिज्या में 155mm के गोले फायर करने में सक्षम है।
 

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप9 / 9

ISIS के पास हैं दुनिया के 9 खतरनाक हथियार, जानकर हैरान हो जाएंगे आप