ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, आती हैं दिल दहला देने वाली आवाजें
ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा.. शायद आपको न पता हो लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी गुफा की खोज अनजाने में एक सामान्य किसान ने की थी। वियतनाम की Hang Son Doong दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है और इसे पहली
ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा..
शायद आपको न पता हो लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी गुफा की खोज अनजाने में एक सामान्य किसान ने की थी। वियतनाम की Hang Son Doong दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है और इसे पहली बार साल 2013 में आम जनता के लिए खोला गया था। इसे साल 1991 की गर्मियों में एक किसान के ढूंढा लेकिन करीब 18 साल तक कोई भी इसके अन्दर सिर्फ इसलिए नहीं गया क्योंकि वहां से बेहद डरावनी आवाजें आती थीं।
कैसे ढूंढी गई गुफा
इसकी खोज 1991 में ‘हो खान’ नाम के एक आदमी ने की थी, लेकिन पानी की भयंकर गर्जना एवं अंधेरे के कारण किसी की भी गुफा के अंदर जाने की हिम्मत नहीं पड़ी कई सालों तक ये दुनिया की नज़रो से ओझल ही रही। इस गुफा के अंदर की दुनिया इसकी खोज के 18 सालों तक यानी 2009 तक लोगों के लिए अनजान रही।
साल 2009 में ‘British Cave Research Association ने’ एक अभियान चलाकर इसके अंदर की झलक दुनिया को दिखलाई। यह अभियान 10 से 14 अप्रैल 2009 के बीच चला था लेकिन उनका अभियान बीच में ही एक बहुत बड़ी दीवार के कारण रुक गया था। इस गुफा से निकासी का रास्ता 2010 में खोजा गया जब एक दल ने उस 200 मीटर ऊंची दीवार को पार किया।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, आती हैं दिल दहला देने वाली आवाजें
कैसे ढूंढी गई गुफा
इसकी खोज 1991 में ‘हो खान’ नाम के एक आदमी ने की थी, लेकिन पानी की भयंकर गर्जना एवं अंधेरे के कारण किसी की भी गुफा के अंदर जाने की हिम्मत नहीं पड़ी कई सालों तक ये दुनिया की नज़रो से ओझल ही रही। इस गुफा के अंदर की दुनिया इसकी खोज के 18 सालों तक यानी 2009 तक लोगों के लिए अनजान रही।
साल 2009 में ‘British Cave Research Association ने’ एक अभियान चलाकर इसके अंदर की झलक दुनिया को दिखलाई। यह अभियान 10 से 14 अप्रैल 2009 के बीच चला था लेकिन उनका अभियान बीच में ही एक बहुत बड़ी दीवार के कारण रुक गया था। इस गुफा से निकलने का रास्ता 2010 में खोजा गया जब एक दल ने उस 200 मीटर ऊंची दीवार को पार किया।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, आती हैं दिल दहला देने वाली आवाजें
कितनी बड़ी है ये गुफा
आपको बता दें कि Son Doong वियतनाम के जंगलों के में स्थित है। यह गुफा वियतनाम की पिछली सबसे बड़ी गुफा से 5 गुना और विश्व की इसे ढूंढे जाने से पहले तक की सबसे बड़ी गुफा, मलेशिया की Deer Cave से भी 2 गुना बड़ी है। इस गुफा का कुछ हिस्सा ऊपर से टूटा हुआ है जहा एक छोटा सा जंगल भी है।
यह गुफा 5.5 मील लम्बी है और इस पूरी गुफा में एक गर्जना करती हुई नदी भी बहती है। इस गुफा में 300 मिलियन साल पुराने जीवाश्म भी मिले है। फिलहाल ये साल 2013 से ही टूरिस्ट के लिए खोल दी गई है लेकिन फिर भी हर साल सिर्फ 220 लोगों को ही इसमें जाने की अनुमति दी गई है।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, आती हैं दिल दहला देने वाली आवाजें
गुफा में बसती है एक अलग दुनिया
वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि इस गुफा के भीतर एक बेहद अलग तरह का Microscopic organisms (माइक्रोस्कोपिक ओर्गेनिस्म) काम कर रहा है। इसी के चलते गुफा में अभी तक ज्यादा लोगों के जाने को अनुमति नहीं दी गई है। वियतनाम सरकार ने भी इस गुफा के संरक्षण को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
वियतनाम के सबसे ऊंचे पर्वत Mount Fansipan और Halong Bay की प्रदूषण के चलते जो हालत हुई है उसकी वजह से सरकार का रवैया और भी सख्त है। इस गुफा तक जाने के लिए अभी तक कोई सामान्य रास्ता नहीं बनाया जा सका है और केबल कार के जरिये ही यहां तक पहुंचा जा सकता है।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, आती हैं दिल दहला देने वाली आवाजें