फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: इन्हें कहा जाता है ह्यूमन वॉटर फाउंटेन, बनाया नया रिकॉर्ड

VIDEO: इन्हें कहा जाता है ह्यूमन वॉटर फाउंटेन, बनाया नया रिकॉर्ड

21 साल के क्रियूबेल येलिमा के नाम दर्ज है एक अनोखा रिकॉर्ड। क्रियूबेल लगभग एक मिनट तक मुंह से पानी फेंक सकता है। यही वजह है कि इथोपिया के रहने वाले क्रियूबेल को ह्यूमन वॉटर फाउंटेन भी कहा जाता...

VIDEO: इन्हें कहा जाता है ह्यूमन वॉटर फाउंटेन, बनाया नया रिकॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

21 साल के क्रियूबेल येलिमा के नाम दर्ज है एक अनोखा रिकॉर्ड। क्रियूबेल लगभग एक मिनट तक मुंह से पानी फेंक सकता है। यही वजह है कि इथोपिया के रहने वाले क्रियूबेल को ह्यूमन वॉटर फाउंटेन भी कहा जाता है। 

हाल ही में क्रियूबेल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंने 56.36 सेकंड तक लगातार मुंह से पानी फेंक कर दिखाया। दरअसल येलिमा कई बोतल पानी कंज्यूम कर लेते हैं और इसके बाद जैसे ही वे अपना मुंह खोलते हैं लगातार पानी मुंह से फेंकते हैं। 

उनक कहना है कि टेलीविजन में वो डिकसन ओपांग के पहले के रिकॉर्ड को देखकर प्रभावित हुए थे। डिकसन ने 46.86 सेकेंड मुंह से पानी फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। 

रिकॉर्ड बनाने के लिए येलिमा ने स्कूल में कई बार अभ्यास किया। क्रियूबेल बताते हैं कि वो सेंकेंड इयर के मेडिकल स्टूडेंट हैं। और एक मेडिकल स्टूडेंट होने के नातें उन्हें पता था कि  रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें मसल्स का किस तरह इस्तेमाल करना है। 

देखें वीडियो

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें