फोटो गैलरी

Hindi NewsForbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी

ये हैं YouTube के बेताज बादशाह... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube के जरिए कमाई करने वाले युवाओं का एक बड़ा तबका है। सिर्फ यूरोप-अमेरिका ही नहीं भारत और मिडिल ईस्ट देशों में भी युवा वीडियोज क्रि

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Dec 2016 10:50 AM

ये हैं YouTube के बेताज बादशाह...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube के जरिए कमाई करने वाले युवाओं का एक बड़ा तबका है। सिर्फ यूरोप-अमेरिका ही नहीं भारत और मिडिल ईस्ट देशों में भी युवा वीडियोज क्रियेट कर यूट्यूब के जरिए बढ़िया कमाई कर रहे हैं। फोर्ब्स ने भी 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-10 यू-ट्यूबर्स की लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय मूल की कनाडाई महिला लिली सिंह भी मौजूद हैं। इस साल टॉप-10 की इनकम में पिछले साल से 23% का इजाफा हुआ है और इस साल ये करीब 475 करोड़ रुपए है। स्वीडन के फेलिक्स कजेलबर्ग पहले नंबर पर हैं जबकि रोमन अट्वुड दूसरे मनबर पर हैं। 

कितना कमाते हैं ये युवा
आपको शायद भरोसा न हो लेकिन इन यूट्यूबर्स की कमाई अरबों रुपयों में है। इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर लोगों की उम्र 30 से कम है और स्वीडन के फेलिक्स कजेलबर्ग 1.15 अरब रुपए की कमाई के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। 

फोर्ब्स ने कैसे बनाई लिस्ट
फोर्ब्स ने यह लिस्ट नील्सन डाटा, इंटरव्यू, एजेंट्स, मैनजर्स से मिले आंकड़ों के आधार पर जारी की है। लिस्ट में शामिल यूथ रैपर, गेमर, प्रैंकस्टर, कुक और टॉक शो-प्रजेंटर हैं। बता दें कि टॉप-10 लिस्ट में इस बार 12 लोग शामिल हैं।

अगली स्लाइड में जानिए कौन यूट्यूब से कमा रहा है अरबों...

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी1 / 4

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी

कौन हैं फेलिक्स:

सिर्फ 26 साल के फेलिक्स सोशल साइट यू-ट्यूब पर ऑनलाइन चैनल चलाते हैं। फेलिक्स ने अपने ‘पीयूडीपाई’ चैनल से 2016 (जून तक) में सबसे ज्यादा 1.15 अरब रुपए की कमाई की है। यह पिछले साल की उनकी कमाई से करीब 20% ज्यादा है। उनके चैनल को 5 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं जबकि 49,767,662 लोगों ने उनका चैनल सबस्क्राइब किया हुआ है। 

अगली स्लाइड में जानिए कैसे एक प्रैंक ने बना दिया करोड़पति...

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी2 / 4

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी

प्रैंक वीडियो ने रोमन को बनाया करोड़पति

गौरतलब है कि दूसरे नंबर पर मौजूद रोमन अट्वुड ने करीब 5 साल पहले यू-ट्यूब पर एक तीन मिनट का प्रैंक वीडियो पोस्ट किया था। उनका ये वीडियो इतना पॉपुलर हुआ कि रोमन ने अपने नाम से प्रैंक चैनल शुरू कर दिया। फिलहाल रोमन अट्वुड की सालाना कमाई करीब 54 करोड़ रुपए रही है।

उनके ‘रोमन अट्वुड’ चैनल को 1 करोड़ लोग देखते हैं और फिलहाल उनके चैनल को 10,386,964 लोगों ने सबस्क्राइब किया हुआ है। उनकी इनकम इस साल 70% बढ़ी है। रोमन कहते हैं, 'मैं यू-ट्यूब पर उस समय आया था, जब लोग यू-ट्यूब से पैसा कमाने के बारे में सोचते भी नहीं थे।' 

अगली स्लाइड में मिलिए सुपरवूमन से...
 

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी3 / 4

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी

'सुपर वुमन' लिली भी हैं खूब फेमस

'अ ट्रिप टू यूनिकॉर्न आईलैंड' डॉक्यूमेंट्री बना चुकी लिली सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। लिली के चैनल 'सुपर वुमन' के 90 लाख दर्शक हैं जबकि करीब 10,304,084 लोगों ने उनका चैनल सबस्क्राइब किया हुआ है। इस लिस्ट के मुताबिक इस साल उनकी कुल कमाई 50 करोड़ रुपए है। लिली यूट्यूब के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला भी हैं। लिली कहती हैं कि कई बार ऐसा होता है कि मैं थकी होती हूं, लेकिन चाहते हुए भी मेरे पास कैमरे से बचने का विकल्प नहीं होता। 

पूरी लिस्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें:

http://www.forbes.com/pictures/gjdm45ffed/1-pewdiepie/#7cddf89b9f1a


4. एंथोनी और इआन-कमेडियन
कमाई- 47 करोड़ रु. 
दोनों ‘स्मोश’ फिल्म बना चुके हैं। दूसरी फिल्म ‘घोस्टमेट्स’ जल्द रिलीज होगी।


5. टेलर ओकली, रोसन्ना पन्सिनो
कमाई- 40 करोड़ रु.(एक की)
ओकली टॉक शो और रोसन्ना कुकिंग शो को होस्ट करते हैं।

Jio भी नहीं दे रहा है 4G स्पीड तो इन 5 TRICKS से मिलेगी राहत

कोलकाता STF ने BJP नेता के पास से बरामद किए 33 लाख के नए नोट

500Kg वज़न वाली दुनिया की सबसे मोटी औरत इमान की मदद करेंगी सुषमा!

 

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी4 / 4

Forbes Top10: YouTube करोड़पतियों में भारतीय मूल की लिली सिंह भी