फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका: पॉकेमोन गो खिलाड़ी ने लूटने आए बंदूकधारी को मारी गोली

अमेरिका: पॉकेमोन गो खिलाड़ी ने लूटने आए बंदूकधारी को मारी गोली

लोकप्रिय खेल पॉकेमोन गो खेल रहे एक समूह को एक बंदूकधारी और उसके कम उम्र वाले चालक ने लूटने का प्रयास किया, जिसके बाद वहां मौजूद एक खिलाड़ी ने भी अपना हथियार निकाल लिया और वहां गोलीबारी शुरू हो...

अमेरिका: पॉकेमोन गो खिलाड़ी ने लूटने आए बंदूकधारी को मारी गोली
एजेंसीTue, 26 Jul 2016 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकप्रिय खेल पॉकेमोन गो खेल रहे एक समूह को एक बंदूकधारी और उसके कम उम्र वाले चालक ने लूटने का प्रयास किया, जिसके बाद वहां मौजूद एक खिलाड़ी ने भी अपना हथियार निकाल लिया और वहां गोलीबारी शुरू हो गई।

घटना लॉस वेगस के उस पार्क में हुई जो गेम के डिजिटल जीवों को पकड़ने का स्थल बनाए जाने के बाद से लोगों में काफी लोकप्रिय हो गया है। जीपीएस आधारित इस लोकप्रिय गेम से संबंधित रोजाना ही कोई न कोई घटना सामने आ रही है।

लॉस वेगस पुलिस के प्रवक्ता लोरा मेल्टजर ने कहा कि गोलीबारी में पॉकेमोन गो खिलाड़ी और लूटपाट करने आया व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों के ही खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और एसयूवी गाड़ी चला रहे नाबालिग के खिलाफ भी। घटना कल स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें