फोटो गैलरी

Hindi NewsGoogle Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps Google Play Store ने साल 2016 में सबसे ज्यादा डाउनलोड और खरीदे गए Apps की लिस्ट जारी कर दी है। गूगल ने ये लिस्ट वर्ल्डवाइड और हर देश के लिए अलग से भी जार

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 01:42 PM

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps

Google Play Store ने साल 2016 में सबसे ज्यादा डाउनलोड और खरीदे गए Apps की लिस्ट जारी कर दी है। गूगल ने ये लिस्ट वर्ल्डवाइड और हर देश के लिए अलग से भी जारी की है। भारत और दुनिया भर में सबसे ज्यादा डाऊनलोड किए गए टॉप 5 एप्स पर नज़र डालें तो सोशल मीडिया सपोर्टिंग एप और सेल्फी एप्स की धूम रही है। यानी के सेल्फी और फेसचेंजर एप्स दोनों ही लिस्ट में अव्वल रहे हैं। 

दुनिया और भारत में सेल्फी की रही है धूम
दुनिया में टॉप-5 एप में नंबर एक पर  Face Changer 2 जबकि दूसरे पर  भी Lumyer-Photo & Selfie Editor मौजूद है। इस टॉप 5 में स्नैपचैट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एप MSQRD भी पांचवें नंबर पर है। भारत के टॉप 5 एप्स की लिस्ट पर नज़र डालें तो यहां भी नंबर 1 पर BeautyPlus Me – Perfect Camera एप ने सबको पीछे छोड़ दिया है। Face Changer 2 को दुनिया भर में अभी तक 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है जबकि BeautyPlus Me के एक मिलियन डाउनलोड हुए हैं। 

अगली स्लाइड में पढ़िए कहां पीछे रह गया Pokémon GO

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!1 / 3

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!

Pokémon GO भारत में रहा फेल!

दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेम्स पर नज़र डालें तो इस साल की सनसनी Pokémon GO लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बार Clash Royale, Traffic Rider, slither.io और Dream League Soccer ने धूम मचाई है। हालांकि भारत के टॉप गेम एप्स की लिस्ट से Pokémon GO का गायब होना चौंकता है।

भारत में टॉप 5 गेम एप्स में Train Simulator 2016 ने बाजी मारी है। इसके बाद Sultan: The Game, Traffic Rider, Talking Tom Gold Run और Grand Gangsters 3D रहे।  Pokémon GO के मुताबिक दुनिया भर में करीब 15 मिलियन लोग इस गेम का इस्तेमाल करते हैं जबकि Train Simulator को भी 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

अगली स्लाइड में पढ़िए किस फिल्म ने सलमान की सुल्तान को पछाड़ा..

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!2 / 3

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!

भारत में The Martian ने सुल्तान को दी पटखनी

दुनिया में गूगल प्ले पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में Deadpool ने बाजी मारी। है जबकि उसके बाद टॉप 5 में Star Wars: The Force Awakens, Zootopia, Captain America: Civil War, Batman v Superman: Dawn Of Justice रहीं हैं।  भारत की बात करे तो ये चौंकाने वाला है कि लोगों ने किसी हिंदी फिल्म की जगह The Martian को सबसे ज्यादा बार खरीद कर देखा है। इसके बाद सलमान खान की सुल्तान, The Jungle Book, The Intern और Deadpool रही हैं। 

टीवी सीरीज में इस बार भी GOT रहा अव्वल 
टीवी सीरीज के मामले में इस बार भी दुनिया भर में परचेज पर देखे गए शो में  Game of Thrones ही सबसे आगे रहा है। इसके बाद टॉप 5 में  The Walking Dead, The Big Bang Theory, Mr. Robot और The Flash रहे। 

ATM की लाइन में दिल के दौरे से मर गया शख्स, लोग देखते रहे तमाशा!

घबराएं नहीं! इन 6 तरीकों से साबित हो जाएगा पुश्तैनी है आपका GOLD

रेलवे का तोहफा- किसान, दिव्यांग, सैनिकों की विधवाओं को 25 से 100% की छूट

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!3 / 3

Google Play ने बताए 2016 के Top5 Apps, Selfie की रही धूम!