अमेरिका को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से हिलेरी की शादी महज दिखावा
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ शादी महज दिखावा है। सीक्रेट सर्विस के एक विशेषज्ञ ने दावा किया कि हिलेरी शादी का...
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ शादी महज दिखावा है। सीक्रेट सर्विस के एक विशेषज्ञ ने दावा किया कि हिलेरी शादी का दिखावा राष्ट्रपति पद पर अपनी दावेदारी के अभियान की खातिर कर रही हैं।
विशेषज्ञ रॉबर्ट केसलर ने कहा कि क्लिंटन हिलेरी और बिल क्लिंटन के बीच अपने कॅरियर को लेकर सिर्फ कारोबारी रिश्ते हैं। दोनों के बीच वास्तव में किसी तरह के वैवाहिक संबंध नहीं हैं। यह पूरी तरह दिखावा और एक बड़ा छलावा है। केसलर के मुताबिक वास्तव में हिलेरी 2016 में व्हाइट हाउस में अपनी वापसी चाहती हैं।
केसलर अमेरिकी लेखक और खोजी पत्रकार हैं। वह सीक्रेट सर्विस पर काफी विस्तार और गहनता के साथ लिख चुके हैं। एक रेडियो साक्षात्कार में केसलर ने कहा कि हिलेरी आम लोगों के लिए काम करने वाली नेता होने का दावा करती हैं। हकीकत में वह अपने मातहतों और अन्य लोगों को तुच्छ समझती हैं।