फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्जरी के लिए जल्द भारत जाएंगी 500 किलोग्राम वजन की महिला

सर्जरी के लिए जल्द भारत जाएंगी 500 किलोग्राम वजन की महिला

मिस्र की 500 किलोग्राम की वजन वाली 36 वर्षीय महिला के जल्द ही वजन कम करने वाली सर्जरी के लिए भारत जाने की उम्मीद है। विश्व की सबसे अधिक वजन वाली इस महिला को भारत के एक शीर्ष सर्जन ने मदद की पेशकश की...

सर्जरी के लिए जल्द भारत जाएंगी 500 किलोग्राम वजन की महिला
एजेंसीTue, 13 Dec 2016 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मिस्र की 500 किलोग्राम की वजन वाली 36 वर्षीय महिला के जल्द ही वजन कम करने वाली सर्जरी के लिए भारत जाने की उम्मीद है। विश्व की सबसे अधिक वजन वाली इस महिला को भारत के एक शीर्ष सर्जन ने मदद की पेशकश की है।

इमान अहमद अब्द अल अती (36) नाम की महिला की बहन शायमा ने बताया कि इमान अगले 10 दिन में मुम्बई जाने की तैयारी कर रही है। इमान की कहानी सोशल मीडिया पर फैल गई थी और कई जगह उसकी खबरें चलीं थीं। परिवार के अनुसार करीब 25 वर्षों में इमान शायद ही कभी अपने घर से निकली है।

उसकी स्थिति के बारे में जानकारी होने पर मुम्बई के सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला ने उससे सम्पर्क किया और उसे मदद की पेशकश की। उन्होंने इमान की भारत आने के लिए धन जुटाने में भी मदद की। उसके इलाज में प्रक्रियागत बाधाएं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद दूर हुई थीं।

शायमा ने बताया कि इमान को बचपन से थायरॉइड की समस्या है। जन्म के समय उसका वजन करीब पांच किलोग्राम था और 11 साल की उम्र की होने तक उसने वजन के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया। शायमा ने कहा कि वजन बढ़ने के साथ इमान ने घुटनों के बल रेंगना शुरू कर दिया। लेकिन पिछले 25 साल में उसकी स्थिति और बिगड़ गई।

शायमा और उसकी मां इमान की देखभाल करते हैं। शायमा फाइन आर्ट इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। लेकिन बहन के स्वास्थ्य के कारण उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। साथ ही इमान की बच्चों की तरह देखभाल करने की जरूरत के कारण परिवार की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई।

शायमा ने कहा कि वह डॉक्टर मुफ्फजल की काफी आभारी है जिनकी वजह से इमान को इलाज के लिए निजी चिकित्सीय विमान में भारत जाने का मौका मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें