फोटो गैलरी

Hindi Newsदफन होने के एक दिन बाद रहस्मयी ढंग से जिंदा निकली लड़की

दफन होने के एक दिन बाद रहस्मयी ढंग से जिंदा निकली लड़की

मृत घोषित हो चुकी एक किशोरी को दफना दिया गया था, लेकिन रहस्यमयी ढंग से वह एक दिन बाद कब्र से जिवित निकल आई है। लोग इस घटना के बारे में जानकर आश्चर्यचकित हैं कि आखिर एक मीटर गहरी कब्र में...

दफन होने के एक दिन बाद रहस्मयी ढंग से जिंदा निकली लड़की
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Sep 2016 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मृत घोषित हो चुकी एक किशोरी को दफना दिया गया था, लेकिन रहस्यमयी ढंग से वह एक दिन बाद कब्र से जिवित निकल आई है। लोग इस घटना के बारे में जानकर आश्चर्यचकित हैं कि आखिर एक मीटर गहरी कब्र में लड़की एक दिन तक कैसे जिंदा रही जबकि वहां हवा जाने के लिए भी जगह नहीं थी।

घटना अमेरिका के वेस्टर्न होंडुरास की है। कब्र में दफनाई गई 16 वर्षीय किशोरी का नाम नेयसी परेज है। परेज की जब मौत हुई तब वह कुछ महीनों की गर्भवती थी। ऐसा माना जा रहा है कि उसे ताबूत में जिंदा पैक करके दफना दिया गया था। लेकिन जिस तरह से कब्र में उसके जीवित होने का पता चला वह घटना भी दिल को छू जाने वाली है।

ब्वॉयफ्रेंड ने कब्र में सुनी नेयसी की आवाज

नेयसी परेज का ब्वॉयफ्रेंड उसके दफन होने के अगले दिन उसकी कब्र में गया तो उसे नेयसी के चिल्लाने के आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने इस बारे में नेयसी के घर वालों को बताया जो उन्होंने नेयसी के ताबूत को कब्र से बाहर निकाला। नेयसी का ताबूत जब कब्र से बाहर निकाला गया तब ताबूत का कांच टूटा हुआ था।

 

कब्र से जिंदा निकलते देखकर लोग हैरान

नेयसी ताबूत से जिंदा निकलते देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने नेयसी के कब्र से जिंदा निकलने का वीडियो बनाया और तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं। बताया जा रहा है कि नेयसी को कब्र से बाहर निकालने में भी घर वालों ने काफी देर की और सूचना के कई घंटे बाद उसे कब्र से निकाला इसके बावजूद भी वह जीवित निकली।

मिरर के अनुसार, मामले पर डॉक्टरों ने कहा है कि जब उन्होंने नेयसी को मृत घोषित किया था तब वह मरी हुई थी। नेयसी की मौत हर्ट अटैक से हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि नेयसी को जीवित ही दफना दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें