फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

भारतीय सीमा के नजदीक चीन का सैन्य अभ्यास.. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अभी कुछ ही दिन पहले देश की सैन्य संख्या में कटौती की घोषणा की है लेकिन इसके उलट गुरूवार को भारतीय सीमा से करीब 200 क

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 09:02 AM

भारतीय सीमा के नजदीक चीन का सैन्य अभ्यास..

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अभी कुछ ही दिन पहले देश की सैन्य संख्या में कटौती की घोषणा की है लेकिन इसके उलट गुरूवार को भारतीय सीमा से करीब 200 किलोमीटर दूर चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। बता दें कि यह इलाका भारत और पाकिस्तान समेत कई सेंट्रल एशियाई देशों की सीमा से सटा हुआ है। चीनी सेना की यही कमांड भारत से सटी सीमा की सुरक्षा भी करती है। 

चीनी मीडिया ने ही किया खुलासा
गौरतलब है कि कई संवेदनशील सीमाओं के नज़दीक इतने बड़े स्तर के सैन्य अभ्यास की जानकरी भी खुद चीनी मीडिया ने ही दी है। चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली के मुताबिक, इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और काउंटर अटैक करने के गुर आजमाये जा रहे हैं। हालांकि अखबार में इस सैन्य अभ्यास की निश्चित जगह नहीं बताई गई है, लेकिन ये भारतीय सीमा पर जाहिर है कि इसका फोकस भारत पर ही है क्योंकि इस इलाके में चीन का सीमा विवाद सिर्फ भारत के साथ ही है।

10 हज़ार से ज्यादा सैनिकों ने लिया हिस्सा
सरकारी अखबार ‘पीपुल्स डेली’ ने अभ्यास के बारे में संक्षिप्त खबर और तस्वीरें प्रकाशित की हैं। उसके मुताबिक, शिनजियांग उयगूर स्वायत्त क्षेत्र में समुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा उंचाई पर स्थित पहाड़ी इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शिनजियांग मिलिट्री एरिया कमान के 10,000 से ज्यादा सैनिकों ने इस सुरक्षा अभ्यास में हिस्सा लिया।

अगली स्लाइड में जानिए कहां हो रहा है सैन्य अभ्यास...
 

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास1 / 3

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

कहां हो रहा है सैन्य अभ्यास

इस सैन्य अभ्यास में शिनजियांग के पश्चिमी इलाके की सात पहाड़ियों को शामिल किया गया है और यह इलाका समुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।  चीन के पास बीजिंग, नेंनजिंग, चेंगडु, जिनान, शेनयांग, लाझोउ और गुआंगझाउ में सात सैन्य एरिया कमांड है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए सेना के पुनर्गठन के बाद पीएलए द्वारा किया गया यह पहला सुरक्षा अभ्यास है। जिनपिंग सेना के प्रमुख हैं और सुधारों के तहत उन्होंने ही राष्ट्रपति ने सेना से तीन लाख सैनिकों की छंटनी की है, जिससे संख्या में काफी कमी आयी है। उन्होंने अभी कुछ ही दिन पहले संख्याबल में और कमी करने का संकेत भी दिया है।

अगली स्लाइड में पढ़िए क्यों भारत के लिए अहम् है ये खबर..

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास2 / 3

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

भारत के लिए क्यों अहम् है ये सैन्य अभ्यास

गौरतलब है कि चीन द्वारा यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त में किया जा रहा है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव का माहौल है। साथ ही यह इस लिहाज से भी अहम है कि पाकिस्तान में कमर जावेद बाजवा को हाल ही में नया आर्मी चीफ बनाया गया है।

जानकारों का कहना है कि चीन के इस सैन्य अभ्यास से पाकिस्तानी आर्मी का मनोबल बढ़ेगा और इसके जरिए भारत पर दबाव बनाया जाएगा। बता दें कि बाजवा के नए पाक आर्मी चीफ बनते ही चीन ने बिना देर किए पाकिस्तान को अपना समर्थन जारी रखने का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम रिश्तों को मजबूती देने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।'

नोटबंदी: 10 दिसंबर के बाद इन जगहों पर पुराने 500 के नोट नहीं चलेंगे

फॉग में ट्रेन है लेट तो ऐसे एक क्लिक या SMS में जानें रनिंग स्टेटस

नोटबंदी लाई है रोज़गार के मौके, ऑफलाइन मर्चेंट बन कमाएं लाखों!

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास3 / 3

भारतीय सीमा के बेहद करीब चीनी सेना PLA ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास