फोटो गैलरी

Hindi Newsहॉलीवुड अभिनेत्रियों ने निकाला ट्रंप के विरोध का अनोखा तरीका!

हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने निकाला ट्रंप के विरोध का अनोखा तरीका!

डोनॉल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही महिलाओं द्वारा बड़े तादाद में विरोध देखने को मिला। जनवरी के अंत में कई अंतरराष्ट्रीय अखबारों में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की सुर्खियां देखने को मिलीं...

हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने निकाला ट्रंप के विरोध का अनोखा तरीका!
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

डोनॉल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही महिलाओं द्वारा बड़े तादाद में विरोध देखने को मिला। जनवरी के अंत में कई अंतरराष्ट्रीय अखबारों में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की सुर्खियां देखने को मिलीं जिनमें नामी गिरामी स्टार जेसिका केस्टेन और क्रिस्सी टाइजेन समेत कई प्रमुख हस्तियों के नाम ट्रंप के विरोध में सामने आए।

ट्रंप के खिलाफ हुए इस विरोध प्रदर्शन को अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा दिन बताया गया। दुनिया के दूसरे देशों में विरोध की बात करें तो करीब 100,000 महिलाओं ने अकेले लंदन में प्रदर्शन किया।

लेकिन अब इस प्रदर्शन के दो महीने बाद महिलाओं ने ट्रंप के विरोध का अनोखा तरीका निकाला है। इस बार इस विरोध का हथियार है उनका हेयरस्टाइल।

आजकल महिलाओं में उकसे हुए बाल, छोटे बाल, सख्त और भोथरे टाइप के हेयर स्टाइल का चलन तेजी से बढ़ा है और इसमें सैलून वालों का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है।

इस पर ल्यूक हर्शेसन का कहना है कि महिलाएं पारंपरिक महिलावादी विचारों के खिलाफ विद्रोह कर रही हैं। वह अब व्यक्तिगत और सार्वजनिक मुद्दों लेकर हेयरस्टाइल के जरिए अपने विचार रख रही हैं। महिलाएं अपनी खूबसूरती को उतारकर फेंक रही हैं और सख्त व बोल्डनेस को अपना रही हैं।

वहीं जॉन फ्रीदा यूके क्रिएटिव डायरेक्टर कहते हैं, 'यह महिलाओं की सशक्तिकरण का एक संकेत है और दुनिया को यह संदेश भी है कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे किसी भरोसे नहीं हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल हॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस और सिंगर स्कार्लेट जॉनसन अपने बाल छोटे कराकर, क्रिस्टेन स्टेवर्ट प्लेटिनम बज्ज स्टाइल रखकर और रैशेल मैकएडम चॉबी बॉब स्टाइल की कटिंग कराकर सुर्खियों में आई थीं।

यह सभी हेयरस्टाइल अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप के हेयर स्टाइल लंबे और स्मूद बालों के विरोध में हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री ओल्विया वाइल्डे ने इंस्टाग्राम पर अपने हेयर स्टाइल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए #nomoremelaniahair हैशटैग लगाया है। उन्होंने कहा है कि जो फैशन डिजायर उसे फॉलो करते हैं वह मिलानिया स्टाइल के ड्रेस नहीं तैयार करेंगे।

इसके बाद सोशल मीडिया में स्टार और आम महिलाओं हेयर स्टाइल चर्चा का विषय बन चुकी है। ट्रंप के विरोध का नायाब तरीका अपनाते हुए महिलाएं अनोखे और बोल्ड हेयर स्टाइल अपना रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें