फोटो गैलरी

Hindi Newsब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी प्रेजेंटर ने अपना नाम इंडिया रखा

ब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी प्रेजेंटर ने अपना नाम इंडिया रखा

ब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी न्यूज रिपोर्टर ने आज ब्रिटिश टीवी स्क्रीन पर बतौर महिला फिर से शुरूआत की और अपने लिए नया नाम इंडिया चुना है। इंडिया पहले जॉनथन नामक पुरूष हुआ करती थी। जॉनथन...

ब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी प्रेजेंटर ने अपना नाम इंडिया रखा
एजेंसीTue, 04 Oct 2016 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन की पहली ट्रांसजेंडर टीवी न्यूज रिपोर्टर ने आज ब्रिटिश टीवी स्क्रीन पर बतौर महिला फिर से शुरूआत की और अपने लिए नया नाम इंडिया चुना है। इंडिया पहले जॉनथन नामक पुरूष हुआ करती थी।

जॉनथन विलोगबी ने अपना लिंग बदलने के लिए 14,000 पाउंड के खर्च वाला ऑपरेशन करवाया है और इंडिया विलोबी बन गयी हैं।

51 वर्षीय इंडिया ने डेली मिरर से कहा, ट्रांसजेंडर के रूप में मेरे सामने आने के कारणों में से एक है कि, इसके बारे में कई गलत धारणायें हैं। ऐतिहासिक रूप से इन्हें जैव बनावट समझने के बजाए विकृति से लेकर मजाक तक माना गया है।

उन्होंने कहा, इस विषय पर अभी भी कितना बकवास किया जाता है। अपनी कहानी बातकर मैं आशा करती हूं कि शायद कुछ गलतफहमियों को दूर कर सकूं। बतौर जॉनथन वह ब्रिटेन के आईटीवी चैनल के लाखों दर्शकों के लिए जाना-पहचाना चेहरा थे।

एक बच्चे की मां इंडिया का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया है, ऐसा लगता था जैसे जीवन किसी गलत शरीर में फंस गया हो। वह याद करती हैं, मेरा एक राज था। मैं नजरअंदाज कर रही थी, लेकिन मैं जानती थी कि यह मेरा शरीर नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें