फोटो गैलरी

Hindi Newsपिता बनने से रोकगी यह सुई

पिता बनने से रोकगी यह सुई

महिलाओं के लिए बनी गर्भ निरोधक गोलियों की तर्ज पर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुरुषों को पिता बनने से रोकने के लिए एक गर्भनिरोधक सुई ईजाद की है। यह सुई पुरुषों के शुक्राणुओं को निष्क्रिय कर देता है जिसके...

पिता बनने से रोकगी यह सुई
एजेंसीFri, 28 Oct 2016 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं के लिए बनी गर्भ निरोधक गोलियों की तर्ज पर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुरुषों को पिता बनने से रोकने के लिए एक गर्भनिरोधक सुई ईजाद की है। यह सुई पुरुषों के शुक्राणुओं को निष्क्रिय कर देता है जिसके कारण वे जब तक चाहें पिता बनने से बच सकते हैं। वैज्ञानिक करीब 20 साल से पुरुषों के लिए एक कारगर हार्मोन गर्भनिरोधक तैयार करने के प्रयास में जुटे थे।

96 फीसदी असरदार
वैज्ञानिकों ने इस सुई को करीब 270 पुरुषों पर आजमाया। इस शोध में यह सुई 96 फीसदी कारगर साबित हुई। सुई लेने के बाद सिर्फ चार केस में गर्भ ठहरने का मामला सामने आया। हालांकि इस सुई का साइड इफेक्ट भी दिखा। सुई लेने के बाद पुरुषों में मुंहासे निकलने और मूड खराब होने जैसे कई शिकायतें पाई गईं। यह शोध 18 से 45 साल के ऐसे लोगों पर किया गया जिनका कम से कम एक साल तक एक ही साथी के साथ संबंध रहा हो। अध्ययन के लिए उनके पार्टनर की भी सहमति ली गई। वैज्ञानिक ऐसे प्रभावी तरीके की तलाश कर रहे थे जिससे शुक्राणुओं के बनने पर रोक लगाई जा सके।

लगातार बनते हैं शुक्राणु
पुरुषों में शुक्राणु बनने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। आमतौर पर इसकी गति 1.5 करोड़ प्रति मिलीलीटर होती है। यदि इस गति को 10 लाख प्रति मिलीलीटर से कम लाना हो तो उच्च स्तर के हार्मोन की जरूरत होती है। इस अध्ययन की शुरुआत में पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या जांची गई ताकि यह तय किया जा सके कि वे सामान्य हैं। उन्हें आठ हफ्ते के अंतराल पर हार्मोन के दो इंजेक्शन दिए गए और उन पर छह महीने तक नजर रखी गई जब तक कि शुक्राणुओं की संख्या 10 लाख से नीचे नहीं आ गई। यह अध्ययन क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें