फोटो गैलरी

Hindi Newsकाल बना कचरा : कूड़े का जलता पहाड़ बस्ती में लुढ़का, 100 घर तबाह, 19 मरे

काल बना कचरा : कूड़े का जलता पहाड़ बस्ती में लुढ़का, 100 घर तबाह, 19 मरे

श्रीलंका के मीथोटमुला में बस्ती में कूड़े का ढेर लुढ़कने से 19 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घर तबाह हो गए। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार इस हादसे में 13...

काल बना कचरा : कूड़े का जलता पहाड़ बस्ती में लुढ़का, 100 घर तबाह, 19 मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 09:47 AM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका के मीथोटमुला में बस्ती में कूड़े का ढेर लुढ़कने से 19 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घर तबाह हो गए। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार इस हादसे में 13 लोग घायह भी हुए हैं।

खबरों के अनुसार, कूड़े के पहाड़ में आग लगने से शुक्रवार की रात करीब 300 फुट लंबा कचरे का ढेर लुढ़क आबादी वाले इलाके की तरफ लुढ़क गया। इस ढेर से करीब 100 घर दब गए और उनमें सो रहे लोग हादसे का शिकार हो गए।

घटना के बारे में हादसे में बचा स्थानीय निवासी ने बताया कि रात को एकदम बिजली गिरने की जैसे आवाज आई और उनके घरों में दरार आ गई। कुछ देर में उन्होंने देखा तो उनके घरों के अंदर काले रंग का गंदा पानी रिस रहा था।

एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि इस हादसे में कम से कम 100 लोग जिंदा दफन हो गए हैं। वहीं पुलिस का मानना है कि करीब 150 घरों को नुकसान पहुंचा है।

सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी है। हालांकि बचाव कार्य में देरी के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने नागरिकों से माफी मांगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें