फोटो गैलरी

Hindi Newsअलेप्पो संघर्ष विराम 48 घंटों के लिए बढ़ाया गया: सीरियाई सेना

अलेप्पो संघर्ष विराम 48 घंटों के लिए बढ़ाया गया: सीरियाई सेना

उत्तरी सीरिया के अलेप्पो में सत्ता पक्ष के बलों एवं विद्रोहियों के बीच समाप्त होने वाले संघर्षविराम की अवधि 48 घंटों के लिए और बढ़ा दी गई है। सेना कमान ने कल एक बयान में बताया कि अलेप्पो और इसके...

अलेप्पो संघर्ष विराम 48 घंटों के लिए बढ़ाया गया: सीरियाई सेना
एजेंसीTue, 10 May 2016 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरी सीरिया के अलेप्पो में सत्ता पक्ष के बलों एवं विद्रोहियों के बीच समाप्त होने वाले संघर्षविराम की अवधि 48 घंटों के लिए और बढ़ा दी गई है।

सेना कमान ने कल एक बयान में बताया कि अलेप्पो और इसके प्रांत में संघर्षविराम की अवधि देर रात एक बजे (स्थानीय समयानुसार) से बुधवार मध्य रात्रि तक 48 घंटों के लिए बढ़ा दी गई है।

संघर्ष में अलेप्पो में 22 अप्रैल से अब तक करीब 300 लोगों की मौत हो जाने के बाद अस्थायी संघर्ष विराम लागू किया गया था। अलेप्पो में कुछ इलाकों में विद्रोहियों और अन्य में सरकारी बलों का कब्जा है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब रूस और अमेरिका ने सीरिया में पांच साल से चल रहे संघर्ष का राजनीतिक समाधान तलाशने के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति जताई है। इस संघर्ष में 2,70,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें