फोटो गैलरी

Hindi Newsबेलारूस की लेखिका स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल

बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल

बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच को साल 2015 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को अपनी घोषणा में कहा कि स्वेतलाना को बहुआयामी, मानवीय त्रासदी से...

बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल
एजेंसीThu, 08 Oct 2015 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच को साल 2015 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को अपनी घोषणा में कहा कि स्वेतलाना को बहुआयामी, मानवीय त्रासदी से जुड़े और अपने समय के साहसिक लेखन के कारण चुना गया है।

स्वेतलाना को चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना और द्वितीय विश्व युद्ध के भावनात्मक पक्षों को उभारने वाले लेखन से अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली। उनकी कई किताबों का दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद हुआ और उन्हें तमाम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। पुरस्कार के साथ स्वेतलाना को करीब छह करोड़ 20 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिलेगी।

हालांकि रूसी भाषा में लिखी गई उनकी किताबों को उनके देश में प्रकाशित करने की अनुमति नहीं दी गई। बेलारूस में लंबे समय तक तानाशाही शासन वाले राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको सत्ता में रहे।

उन्होंने कई लघु कहानियां, उपन्यास और रिपोर्ताज भी लिखे हैं। स्वीडिश एकेडमी ने बयान में कहा कि पिछले 30-40 सालों से स्वेतलाना सोवियत संघ और उसके विघटन के बाद की परिस्थितियों के मार्मिक चित्रण में जुटी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें