फोटो गैलरी

Hindi Newsराजेंद्र सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय जल पुरस्कार

राजेंद्र सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय जल पुरस्कार

जल संरक्षण के परंपरागत तरीकों से राजस्थान के कई गांवों में हरियाली लाने वाले भारत के 'जलपुरुष' राजेंद्र सिंह को पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले प्रतिष्ठित स्टॉकहोम वाटर प्राइज से सम्मानित किया...

राजेंद्र सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय जल पुरस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Aug 2015 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जल संरक्षण के परंपरागत तरीकों से राजस्थान के कई गांवों में हरियाली लाने वाले भारत के 'जलपुरुष' राजेंद्र सिंह को पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले प्रतिष्ठित स्टॉकहोम वाटर प्राइज से सम्मानित किया गया।

स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताव ने बुधवार देर रात एक भव्य कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें एक लाख 50 हजार डॉलर के अलावा एक विशेष कलाकृति दी गई।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उन लोगों का सम्मान है जिन्होंने मेहनत करके मरुस्थल को सदानीरा बनाया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मिलने से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और आने वाले दिनों में वह दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम करते रहेंगे। 'स्टॉकहोम वॉटर प्राइज' समिति के निर्णायकों का कहना है कि राजेंद्र सिंह की जल-संचय पद्धति से बाढ़ और मिट्टी के अपरदन का खतरा कम हुआ है, जिससे वन्य जीवन को लाभ पहुंचा है। उनके तौर-तरीके आसान और सस्ते हैं और उन्हें भारत के अलावा दुनिया के दूसरे देशों में भी अपनाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें