फोटो गैलरी

Hindi Newsदरियादिल पुलिस: जब कैदी को दी गई ये खास इजाजत

दरियादिल पुलिस: जब कैदी को दी गई ये खास इजाजत

पुलिस यूं तो अपराधियों के खिलाफ कड़ाई से पेश आती है। लेकिन न्यूयार्क पुलिस की दरियादिली को देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। न्यूयार्क पुलिस ने कैद में रखे एक कुख्यात ड्रग डीलर को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ...

दरियादिल पुलिस: जब कैदी को दी गई ये खास इजाजत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 31 Aug 2015 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस यूं तो अपराधियों के खिलाफ कड़ाई से पेश आती है। लेकिन न्यूयार्क पुलिस की दरियादिली को देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। न्यूयार्क पुलिस ने कैद में रखे एक कुख्यात ड्रग डीलर को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करने की इजाजत दे डाली।

दरअसल कैदी द्वारा किसी बीमारी की शिकायत पर उसे न्यूयार्क के ब्रूमफिल्ड अस्पताल लाया गया था। यहां कैदी से उसकी गर्लफ्रेंड और मॉडल आएशा सोपेरा मिलने आई। जहां सोपेरा ने पुलिस से अपने बर्थडे की बात कह कर कैदी ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स की इजाजत मांगी। दोनों के कहने पर पुलिस ने इस अपराधी को गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स की इजाजत दे डाली। और तो और दोनों को अस्पताल के बाथरूम में बंद करके बाहर पहरा भी दिया।

इसका घटना का खुलासा तब हुआ जब कैदी की गर्लफ्रेंड आएशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि न्यूयार्क पुलिस ने उसे अपने कैदी ब्वॉयफ्रेंड को साथ 'बर्थडे सेक्स' करने की इजाजत दी। आएशा ने बताया कि पुलिस ने उसके कैदी ब्वॉयफ्रेंड की हथकड़ियां भी खोल दीं और दोनों को अस्पताल के बाथरूम में जाने को कहा और पुलिस ने खुद खड़े होकर बाथरूम के बाहर पहरा भी दिया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें