फोटो गैलरी

Hindi Newsपेंटागन ने जानलेवा एंथ्रेक्स वायरस देशभर में बांट दिया

पेंटागन ने जानलेवा एंथ्रेक्स वायरस देशभर में बांट दिया

अमेरिका में खतरनाक वायरस के तौर पर जाना जाने वाला एंथ्रेक्स वायरस पेंटागन की लापरवाही से नौ राज्यों को भेज दिए गए। राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी चिट्ठी के जरिए इस वायरस को भेजा गया था। ये वायरस जानवरों...

पेंटागन ने जानलेवा एंथ्रेक्स वायरस देशभर में बांट दिया
एजेंसीThu, 28 May 2015 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में खतरनाक वायरस के तौर पर जाना जाने वाला एंथ्रेक्स वायरस पेंटागन की लापरवाही से नौ राज्यों को भेज दिए गए। राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी चिट्ठी के जरिए इस वायरस को भेजा गया था। ये वायरस जानवरों से इंसानों में खतरनाक रूप से फैलता है। थोड़ी भी देरी करने पर यह इंसानों के लिए जानलेवा भी हो सकता है।

पेंटागन की इस अनजानी घटना से जानलेवा एंथ्रेक्स के नमूने देश के नौ राज्यों की निजी प्रयोगशालाओं और दक्षिण कोरिया के एक वायुसेना केंद्र को भेज दिया। रक्षा विभाग की प्रयोगशाला की इस गंभीर भूल की जांच हो रही है।

पेंटागन के प्रवक्ता स्टीव वारेन ने बताया कि आम लोगों को कोई खतरा नहीं है और प्रयोगशाला के कर्मचारियों पर एंथ्रेक्स संक्रमण का कोई संदिग्ध या पुष्ट मामला नहीं आया है। रक्षा विभाग (डीओडी) उटाह के डुग्वे की प्रयोगशाला से नौ राज्यों में सक्रिय बेसिलस एंथ्रासिस अर्थात एंथ्रेक्स का नमूना भेजे जाने पर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसीपी) के साथ तालमेल कर जांच कर रहा है। वारेन ने बताया, एंथ्रेक्स का एक नमूना ओसान एयर बेस में ज्वाइंट यूनाइटेड स्टेटस कोरिया (यूएसएफके) पोर्टल और इंटिग्रेटेड थ्रेट रिकग्नाइजेशन प्रोग्राम को भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें