फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

पाकिस्तान ने रविवार को यहां की दो जेलों से तीन नाबालिगों समेत 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। सिंध सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यहां की लांधी और मालिर जेलों से जिन मछुआरों को रिहा किया गया...

पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
एजेंसीSun, 02 Aug 2015 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान ने रविवार को यहां की दो जेलों से तीन नाबालिगों समेत 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। सिंध सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यहां की लांधी और मालिर जेलों से जिन मछुआरों को रिहा किया गया उनमें 11 साल का एक बच्चा भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि मछुआरे कराची के छावनी स्टेशन से लाहौर जाएंगे और सोमवार को उन्हें बाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। पाक अधिकारी ने बताया कि रूस के उफा में पिछले महीने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई मुलाकात के बाद सद्भावना के तौर पर इन लोगों को रिहा किया गया है।

गौरतलब है कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी हिरासत में बंद एक दूसरे देश के मछुआरों को 15 दिनों में रिहा करने का निर्णय लिया था। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को सौंपी गई सूची के मुताबिक, पाकिस्तानी जेलों में 355 भारतीय मछुआरे बंद हैं जबकि भारतीय जेलों में 27 पाकिस्तानी मछुआरे बंद हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें