फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक कोर्ट ने गीता को सौंपने की अर्जी ठुकराई

पाक कोर्ट ने गीता को सौंपने की अर्जी ठुकराई

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने भारतीय लड़की गीता को भारत वापस भेजने की अर्जी खारिज कर दी है। भारतीय वकील मोमिन मलिन ने एक पाकिस्तानी वकील के जरिए कराची के स्थानीय कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने...

पाक कोर्ट ने गीता को सौंपने की अर्जी ठुकराई
एजेंसीThu, 03 Sep 2015 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने भारतीय लड़की गीता को भारत वापस भेजने की अर्जी खारिज कर दी है। भारतीय वकील मोमिन मलिन ने एक पाकिस्तानी वकील के जरिए कराची के स्थानीय कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

कोर्ट ने अपने फैसले में मामले को कूटनीतिक माध्यम और सरकारी चैनल के जरिए  सुलझाने का प्रशासन को आदेश दिया। सुनवाई के दौरान गीता ने हावभाव के जरिए अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने  गीता से पूछा कि क्या फैसल ईदी ने ईदी शेल्टर होम में उसे जबरन रखा है, तो गीता ने इससे इनकार किया। उसने अपने बयान में कहा कि वह शेल्टर होम में ईदी के परिवार की तरह रहती है। कोर्ट ने गीता से भारत में  उसके घर के बारे में भी पूछा, तो गीता ने केवल चावल उगाने वाला क्षेत्र और मकान नं. 193 बताया।

बता दें कि गीता पिछले 15 साल से पाकिस्तान में रह रही है। वह दुर्घटनावश सीमा रेखा पार कर पाकिस्तान पहुंच गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें