फोटो गैलरी

Hindi Newsसितंबर में सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी

सितंबर में सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वीं वार्षिक सत्र में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सितंबर के अंतिम सप्ताह में सैन फ्रांसिस्को जाने की संभावाना है। मोदी की प्रस्तावित सान...

सितंबर में सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
एजेंसीWed, 29 Jul 2015 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वीं वार्षिक सत्र में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सितंबर के अंतिम सप्ताह में सैन फ्रांसिस्को जाने की संभावाना है।

मोदी की प्रस्तावित सान फ्रांसिस्को की यात्रा से न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी के अलावा अन्य अमेरिकी शहरों का की यात्रा करने की भारतीय प्रधानमंत्रियों की परंपरा ताजा होगी।

अमेरिका, विशेषकर वेस्ट कोस्ट और सिलिकॉन वैली के भारतीय प्रवासियों ने सैन फ्रांसिस्को की यात्रा करने के मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। सान जोस के एसएपी सेन्टर में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर है।

विदेश मंत्रालय के सरकारी रिकार्ड के मुताबिक, अब तक पंडित जवाहर लाल नेहरू 1949 में, मोरारजी देसाई 1978 में सैन फ्रांसिस्को का दौरा किया है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सैन फ्रांसिस्को की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि यहां गदर पार्टी का मुख्यालय था। गदर पार्टी ने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें