फोटो गैलरी

Hindi Newsमिलिए जादूगर Dynamo से, ये है असली दुनिया का Harry Potter

मिलिए जादूगर Dynamo से, ये है असली दुनिया का Harry Potter

आपने हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में जादूगरों को छड़ी घुमाकर टोपी से कबूतर निकालते तो खूब देखा होगा। आप हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' की जादुई दुनिया से भी वाकिफ होंगे लेकिन क्या आप...

मिलिए जादूगर Dynamo से, ये है असली दुनिया का Harry Potter
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Jul 2016 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आपने हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में जादूगरों को छड़ी घुमाकर टोपी से कबूतर निकालते तो खूब देखा होगा। आप हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' की जादुई दुनिया से भी वाकिफ होंगे लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं उस इंसान के बारे में जो सिर्फ 33 साल की उम्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जादूगरों में शुमार है। डायनमो के नाम से मशहूर स्टीवन फ्रेयन को आप असली दुनिया का हैरी पॉटर भी कहकर बुला सकते हैं।

 

कौन है डायनमो
डायनामो उर्फ़ स्टीवन का जन्म इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में 17 दिसंबर 1982 को हुआ। स्टीवन के पिता लंबे समय से जेल में थे और वो बचपन से ही आंतों से जुड़ी क्रोन नमक एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी से उनका शारीरिक विकास भी रुक गया और उनके मुताबिक ही स्कूल में काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ीं। 

एक बीमार बच्चा कैसे बना जादूगर डायनमो
स्टीवन से डायनमो के सफ़र में इस बीमार बच्चे की मदद की उनके दादाजी ने। एक बीमार बच्चा जो ठीक से दौड़ भी नहीं पाता था जादू की दुनिया में अपना नाम करने की तैयारियों में जुट गया। साल 2004 के आस-पास की बात है स्टीवन एक यंग मैजिशियन के तौर पर अपना करियर शुरू कर रहे थे और उन्हें दुनिया के दो बड़े जादूगरों डेविड ब्लेन और अरोन फिशर के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। स्टीवन जब अपनी ट्रिक्स का प्रदर्शन कर रहे थे तभी किसी ने कहा कि ये तो चलता फिरता 'डायनमो' (इलेक्ट्रिक डिवाइस) है, बस तभी से स्टीवन बन गए डायनमो।

सबसे कम उम्र में बने जादूगरों की प्रीमियम संस्था 'द मैजिकल सर्कल' के मेंबर
डायनमो जादूगरों की सबसे प्रीमियम संस्था मानी जाने वाली 'द मैजिकल सर्कल' के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। इस संस्था में उनके आलावा चार्ल्स:प्रिंस ऑफ़ वेल्स, लुईस दे मेतोस, माइकल विन्सेंट, जॉन आर्चर और वाल्टर रोफेल जैसे जादूगर शामिल रहे हैं।

 

A video posted by @dynamomagician on

क्या है उनकी खासियत
डायनमो क्या करते हैं उसके लिए तो उनकी वीडियोज देखना बेहद ज़रूरी है। बहते पानी को जमा देना, कांच की बोतल में स्मार्टफोन घुसा देना, आपके घर की तस्वीरों में खुद को शामिल कर देना, हवा में उड़ना, पानी पर चलना और बिल्डिंगों के टेरिस से दीवार पर चलते हुए उतरना उनकी सबसे फेमस ट्रिक्स में से कुछ हैं। डायनमो के टीवी पर आने वाले कार्यक्रम Dynamo: Magician Impossible ने टीवी इंडस्ट्री में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। बाफ्टा ने साल 2013 में इस कार्यक्रम को बाफ्टा पुरस्कारों में सबसे मनोरंजक कार्यक्रम का पुरस्कार दिया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें