फोटो गैलरी

Hindi Newsडोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एकजुट महिलाएं, यूएस से विश्व तक विरोध प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एकजुट महिलाएं, यूएस से विश्व तक विरोध प्रदर्शन

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महिलाएं एकजुट हो गई हैं। महिलाएं न सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरे यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के लिए...

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एकजुट महिलाएं, यूएस से विश्व तक विरोध प्रदर्शन
एजेंसीSun, 22 Jan 2017 10:42 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महिलाएं एकजुट हो गई हैं। महिलाएं न सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरे यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आईं हैं। 

ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद शनिवार को भी प्रदर्शन होते रहे। राजधानी वाशिंगटन डीसी के अलावा ट्रंप के भेदभावपूर्ण बयान के खिलाफ सिडनी, लंदन, बर्लिन, टोक्यो, पेरिस, स्टॉकाहेम और लगभग सभी जगह प्रदर्शन होते रहे। यह प्रदर्शन ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय से ही होता रहा। 

बाल्टीमोर की 41 वर्षीय रेस्तरां मालकिन लेक्सी मिलानी ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हमारे अधिकारों का सम्मान किया जाये। सभी लोग हमारे अधिकारों के लिए कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं और राष्ट्रपति ट्रंप इसका सम्मान नहीं करते हैं।'

ओहियो के 68 वर्षीय मनोविज्ञानी जेस्से कालोर्क ने कहा, 'जब ट्रंप राष्ट्रपति चुने गये तो मैंने निर्णय लिया कि मुझे उनके खिलाफ सक्रिय होने की जरूरत है। मैं देश को 60 और 70 के दशक में नहीं ले जाने देना चाहता। 
वाशिंगटन में इस रैली में महिलायें पुरूषों के साथ मिलकर ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही थीं। रैली के आयोजक ने बताया कि इस रैली में सैकड़ों से हजारों लोग शामिल हुए हैं।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें