फोटो गैलरी

Hindi Newsअब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

  बदलती लाइफस्टाइल और यंग ऐज में पिंपल्स होने की समस्या आम है। हमारा हार्मोंस युवावस्था में बदलता है और इसी दौरान युवाओं में तनाव की स्थिति भी ज्यादा होती है। ऐसे में अक्सर लोगों के

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Aug 2016 06:55 PM

 

बदलती लाइफस्टाइल और यंग ऐज में पिंपल्स होने की समस्या आम है। हमारा हार्मोंस युवावस्था में बदलता है और इसी दौरान युवाओं में तनाव की स्थिति भी ज्यादा होती है। ऐसे में अक्सर लोगों के चेहरों पर पिंपल्स आते हैं, जिसे हटाने के लिए हम एलोपैथी, होम्योपैथी या आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लेते हैं। युवा वर्ग ही सबसे ज्यादा खानपान संबंधी लापरवाही बरतता है। यदि आपको बिना किसी दवा के अपने पिंपल्स हटाना है तो कुछ घरेलू तरीके भी हैं, जिनसे पिंपल्स की समस्या आसानी से दूर हो सकती है।

बर्फ
पिंपल्स को खत्म करने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

- बर्फ के टुकड़े को कॉटन में लपेटकर चेहरे पर हल्के से मसाज करें।

- तीन-चार दिन तक दिन में दो बार बर्फ से मसाज करने से पिंपल्स की ठीक हो जाएंगे

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके1 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

हल्दी
हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसीलिए इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।
- एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो
लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके2 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

पुदीना
पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही, इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं।

- पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लें।
- इसका पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर रात को सोने से पहले लगा लें या इसे छानकर जूस निकालकर भी
- चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें। धीरे-धीरे पिंपल्स खत्म हो जाएंगी।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके3 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

नींबू
पिंपल्स में नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।
- दो मध्यम आकार के नींबू लेकर उनका जूस निकाल लें। 
- नींबू के रस को कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।
- दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके4 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

लहसुन
लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है।
- लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें।
- इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से
पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके5 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

लहसुन
लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है।
- लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें।
- इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से
पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके6 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

भाप
भाप पिंपल्स का एक बढ़िया इलाज है। चेहरे पर भाप लेने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। चेहरे की
गंदगी दूर हो जाती है।
- जब भी पिंपल्स की समस्या हो, चार-पांच दिनों तक दिन में दो बार चेहरे पर भाप लें।
- पिंपल्स खत्म हो जाएंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके7 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

दालचीनी
दालचीनी को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक चम्मच या दो चम्मच मात्रा में लेकर चेहरे
पर लगाएं।
- ऐसा दिन में कम से कम दो बार करें। पिंपल्स दूर हो जाएंगी।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके8 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

संतरे का छिलका
संतरे के छिलकों को चेहरे के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। संतरे के छिलकों को छांव में
सुखाकर पाउडर बना लें।
- इस पाउडर को एक से दो चम्मच पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। 

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके9 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

शहद
शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। पिंपल्स की समस्या में यह रामबाण है।
- कॉटन बॉल को शहद में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। 
- सूखने पर चेहरा धो लें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके10 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

पपीता
पपीता में बहुत अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पिंपल्स को बहुत जल्दी खत्म करने
की क्षमता रखता है।
- एक पपीता को छिलकर मिक्सर में पीस लें और चेहरे पर लगाएं। पपीते का जूस भी चेहरे पर
लगाया जा सकता है।
- पंद्रह से बीस मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके11 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

टमाटर
टमाटर एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसीलिए इसे स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- टमाटर को पीसकर उसका जूस बना लें। इस जूस को छानकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा
धो लें। 
- दिन में कम से कम दो बार ऐसा करें। पिंपल्स पर असर दिखाई देने लगेगा।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके12 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके

 

नीम
नीम की पत्तियों को आयुर्वेद में त्वचा की बीमारियों की अचूक दवा माना गया है।
- नीम की पत्तियों को धोकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद
चेहरा धो लें।

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके13 / 13

अब पिंपल्स हो तो घबराइए मत, अपनाएं ये 13 तरीके