फोटो गैलरी

Hindi Newsप्लास्टिक को चट कर जाएगा यह कीड़ा

प्लास्टिक को चट कर जाएगा यह कीड़ा

दुनियाभर के विशेषज्ञों के लिए सिरदर्द बन चुके प्रदूषण और इसके प्रमुख कारण प्लास्टिक को जड़ से खत्म करने का इलाज मिल गया है। कैंब्रिज यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि मधुमक्खी का छत्ता खा लेने...

प्लास्टिक को चट कर जाएगा यह कीड़ा
एजेंसीTue, 25 Apr 2017 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर के विशेषज्ञों के लिए सिरदर्द बन चुके प्रदूषण और इसके प्रमुख कारण प्लास्टिक को जड़ से खत्म करने का इलाज मिल गया है। कैंब्रिज यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि मधुमक्खी का छत्ता खा लेने वाला एक कैटरपिलर प्लास्टिक भी खा सकता है।

प्रयोग में ये पता चला कि यह कीड़ा मधुमक्खी के छत्ते को वह पचाने में सक्षम है। गैलेरिया मेलोनेला नाम का यह कीड़ा प्लास्टिक की केमिकल संरचना को तोड़ने में सक्षम है। हर साल दुनिया भर में आठ करोड़ टन प्लास्टिक पॉलीथिन का उत्पादन किया जाता है। यह प्लास्टिक बैग में घंटे के भीतर ही सुराख कर सकता है।

प्रमुख शोधकर्ता यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के बायोकेमिस्ट डॉक्टर पाओलो बॉम्बेली कहते हैं कि कैटरपिलर प्रजाति का यह कीमा तो एक शुरुआत है। हमें ये समझने की जरूरत है कि वो इसे कैसे अंजाम देते हैं। हमें उम्मीद है कि प्लास्टिक कचरे की समस्या को कम करने के लिए कोई तकनीकी समाधान मुहैया कराया जा सकेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें