फोटो गैलरी

Hindi Newsसत्‍तू है गर्मी का हेल्‍थ टॉनिक, जोड़ों के दर्द में भी मिलती है राहत

सत्‍तू है गर्मी का हेल्‍थ टॉनिक, जोड़ों के दर्द में भी मिलती है राहत

गर्मी में सत्तू का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इसे हेल्थ ड्रिंक के रुप में सुबह में एक गिलास पीने से गर्मी से कई तरह का बचाव हो जाता है। डॉ. आरपी जयसवाल की मानें तो सुबह का एक गिलास सत

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Apr 2017 06:41 PM

गर्मी में सत्तू का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इसे हेल्थ ड्रिंक के रुप में सुबह में एक गिलास पीने से गर्मी से कई तरह का बचाव हो जाता है। डॉ. आरपी जयसवाल की मानें तो सुबह का एक गिलास सत्तू दिन भर पेट संबंधी विकार उत्पन्न नहीं होने देगा। इसके साथ ही ये मोटापे में भी काफी फायदेमंद है। गर्मियों में इसका सेवन करने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सत्तू के कुछ फायदों के बारे में: 

हेल्थ से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए पढ़ें

सत्‍तू है गर्मी का हेल्‍थ टॉनिक, जोड़ों के दर्द में भी मिलती है राहत1 / 2

सत्‍तू है गर्मी का हेल्‍थ टॉनिक, जोड़ों के दर्द में भी मिलती है राहत

जाने  सत्तू के फायदे 
सत्तू पीने से यह शरीर को दिन भर ठंडा रखता है। शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है। 
इसमें पाए जाने वाले फाइबर की वजह से पेट व लीवर की समस्या से भी निजात मिल जाता है। गैस की समस्या भी नहीं होती है। 
धूप में पसीना अधिक निकल गया है और कमजोरी लगने लगे तो सत्तू का सेवन करें। यह फौरन एनर्जी देता है। 
प्रोटीन की मात्रा अधिक होने की वजह से यह मांसपेशियों को मजबूत रखता है। 
इसमें कैल्शियम होने की वजह से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। 
सत्तू पीने के बाद भूख कम लगती है। इससे शरीर के अतिरिक्त चर्बी कम होता है। और मोटापा भी कमता है। 
यह ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में सबसे मददगार साबित होता है। इससे डायबिटीज का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। 

ऐसे कम कर सकते हैं डिप्रेशन, बचेंगे इन बीमारियों से

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सत्‍तू है गर्मी का हेल्‍थ टॉनिक, जोड़ों के दर्द में भी मिलती है राहत2 / 2

सत्‍तू है गर्मी का हेल्‍थ टॉनिक, जोड़ों के दर्द में भी मिलती है राहत