फोटो गैलरी

Hindi Newsरोजाना अनानास खाने से तेजी से कम होगा वजन, पढ़ें इसके और भी फायदे

रोजाना अनानास खाने से तेजी से कम होगा वजन, पढ़ें इसके और भी फायदे

अपने मिठास व स्वाद के साथ-साथ अनानास स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। डॉक्टर कई बीमारियों में मरीजों को उपचार के तौर पर अनानास खाने की सलाह देते हैं। अनानास शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Feb 2017 06:23 PM

अपने मिठास व स्वाद के साथ-साथ अनानास स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। डॉक्टर कई बीमारियों में मरीजों को उपचार के तौर पर अनानास खाने की सलाह देते हैं। अनानास शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। शरीरिक रूप से वजनी व्यक्ति का वजन जल्दी कम करने में अनानास की अहम भूमिका होती है। इसमें ज्यादा मात्रा में बिटामिन सी पाया जाता है। डॉ. सचिन प्रसाद बताते हैं कि अनानास का सेवन स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। यह वजन कम करने में भी काफी मददगार है यह पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

आगे की स्लाइड में जानें इसके और भी फायदे: 
 

रोजाना अनानास खाने से तेजी से कम होगा वजन, पढ़ें इसके और भी फायदे1 / 2

रोजाना अनानास खाने से तेजी से कम होगा वजन, पढ़ें इसके और भी फायदे

ये हैं अनानास के फायदे

अनानास हड्डी को मजबूत करता है
यह शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
अनानास में एंटी कैंसर एजेंट होता है। अनानास का नियमित रूप सेवन करने से कैंसर का खतरा नहीं के बराबर होता है।
अनानास में ब्रोमलिन पाया जाता है। ब्रोमलिन ऐसा एंजाइम है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करता है।
अनानास में फाइबर होता है। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसके साथ ही बीटा केरोटिन, थाइमीन भी होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

रोजाना अनानास खाने से तेजी से कम होगा वजन, पढ़ें इसके और भी फायदे2 / 2

रोजाना अनानास खाने से तेजी से कम होगा वजन, पढ़ें इसके और भी फायदे