फोटो गैलरी

Hindi Newsकब्ज को दूर कर, आंतो को साफ करता है कच्चा केला

कब्ज को दूर कर, आंतो को साफ करता है कच्चा केला

पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके...

कब्ज को दूर कर, आंतो को साफ करता है कच्चा केला
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं। 

यह हैं कच्चे केले के फायदे
कच्चे केले में पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है। यह शरीर के इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मददगार होता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है।

पढ़ें हेल्थ की खबरें

कच्चा केला खाने कब्ज भी दूर होता है। कच्चा केला आंतो को साफ करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है। 

कच्चा केला खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। 

जिन्हें अधिक भूख लगने की समस्या हो उन्हें भी कच्चा केला खाना चाहिए। यह पेट को भरा रखता है और देर तक भूख नहीं लगने देता। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें