फोटो गैलरी

Hindi Newsअगर घर में कर रही हैं वैक्स, तो लड़कियां जरा संभलकर

अगर घर में कर रही हैं वैक्स, तो लड़कियां जरा संभलकर

लड़कियां अपनी ब्यूटी और त्वचा को लेकर बहुत ही सचेत रहती हैं। वे महीने में एक या दो बार पार्लर जरूर जाती हैं, लेकिन कई बार लड़कियां पार्लर जाने में आलस कर जाती हैं, ऐसे में वे घर बैठकर ही अपने पैर या...

अगर घर में कर रही हैं वैक्स, तो लड़कियां जरा संभलकर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

लड़कियां अपनी ब्यूटी और त्वचा को लेकर बहुत ही सचेत रहती हैं। वे महीने में एक या दो बार पार्लर जरूर जाती हैं, लेकिन कई बार लड़कियां पार्लर जाने में आलस कर जाती हैं, ऐसे में वे घर बैठकर ही अपने पैर या हाथ की वैक्सिंग कर लेती हैं। लेकिन ये शेविंग इतनी भी सुरक्षित नहीं होती है। घर में पैर या हाथ की शेविंग करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। अगर शेविंग के वक्त थोड़ी सी भी गलती हो जाती है तो वो आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक बन सकती है। इसलिए रेजर मारने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 

ब्यूटी एक्सर्ट के अनुसार लड़कियां अपने पैरों को शेव करने से पहले कई गलतियां करती हैं। इसलिए आज हम आपको उन गलतियों से बचने के उपाय बताएंगे। 

सबसे पहले तो शेविंग के लिए इस्तेमाल होने वाले रेजर का खूब अच्छे से ध्यान दें। प्लास्टिक का रेजर या किसी और का इस्तेमाल किया हुआ रेजर अपनी त्वचा पर न लगाएं। ये बहुत ही खतरनाक है। एक रेजर इलेक्ट्रिक का होता है और दूसरा आम रेजर। इलेक्ट्रनिक के जो रेजर होते हैं, वे आरामदायक तो होते हैं, लेकिन उनमें खतरा तो होता है। 

कभी ना करें ये गलतियां
 


-शॉवर लेने से पहले कभी भी शेविंग नहीं करनी चाहिये क्योंकि त्वचा उस समय बिल्कुल ड्राई और कठोर होती है। हमेशा शरीर को गीला करके ही शेविंग करनी चाहिेए। 

-पैर या हाथ को सॉफ्ट करके ही रेजर लगाएं। इससे बाल अच्छे से बाहर निकलते हैं। स्क्रबिंग भी कर सकती हैं। 
- साबुन लगाने से त्वचा खुरदरी हो जाती है, इसलिए शेविंग या वेक्सिंग से पहले फोम का इस्तेमाल करें तो ज्यादा अच्छा है। 

-एक रेजर दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें। ध्यान रखें रेजर सबसे अहम चीज है। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अपना पर्सनल रेजर ही प्रयोग करें। रेजर दिन प्रतिदिन पुराना होता जाता है और उसकी धार कम होती जाती है। 

-गलत दिशा में शेविंग आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है। पैरों की शेविंग नीचे से ऊपर होनी चाहिए। ऊपर से नीचे नहीं। बाल अगर गलत दिशा से निकलते हैं तो बहुत दर्द होता है। 

-मौसम के मुताबिक आपको वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर गर्मी है तो कोल्ड सर्दी है तो हॉट वेक्स। इससे भी काफी फर्क पड़ता है। 

-कुछ सॉफ्ट एरिया होते हैं जहां हमें गुनगुने पानी से पहले साफ करना चाहिए फिर रेजर लगाना चाहिए।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें