फोटो गैलरी

Hindi Newsलहसुन और एलोवेरा है पेट में बन रहे कीड़े मारने में कारगर

लहसुन और एलोवेरा है पेट में बन रहे कीड़े मारने में कारगर

पेट में कृमि का बढ़ना आम समस्या है। इससे पेट व विकार संबंधी कई बीमारियां सामने आने लगती है। बच्चों में इसके लक्षण अधिक पाए जाते है। जैसे कि गैस, पेट फूलना आम समस्या है। गोल कृमि, फीता कृमि, हुक वर्म...

लहसुन और एलोवेरा है पेट में बन रहे कीड़े मारने में कारगर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पेट में कृमि का बढ़ना आम समस्या है। इससे पेट व विकार संबंधी कई बीमारियां सामने आने लगती है। बच्चों में इसके लक्षण अधिक पाए जाते है। जैसे कि गैस, पेट फूलना आम समस्या है। गोल कृमि, फीता कृमि, हुक वर्म आम तौर पर होते है। डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि घरेलु उपचार से भी पेट के कीड़ा को खत्म किया जा सकता है। गाजर, टमाटर, करेला, कद्दू के इस्तेमाल से कृमि खत्म हो जाता है। 

हेल्थ से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

घरेलु उपचार बचाएंगा पेट के कीड़े से 
अजवायन में थाइमोल तत्व पाए जाते है। जो कीड़े को नष्ट कर देता है। इसे किसी भी तरह से इस्तेमाल करने पर पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। 
लहसून में सल्फर युक्त एमिनो एसिड पाया जाता है। जो पेट के कीड़ों के लिए दवा का काम करता है। सुबह-सुबह इस्तेमाल करना चाहिए। 
कद्दू आंत में सटे कीड़े को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होता है। कीड़ा आंत से हटते ही सीधे बाहर निकल जाता है। 
गाजर और टमाटर के इस्तेमाल से पेट का कीड़े खत्म होते हैं। साथ ही पेट में कीड़े को बढ़ने से भी रोकता है।
करेला और एलोवेरा के जूस को गर्म पानी के साथ लेने पर पेट के कीड़ा मर जाते है। साथ ही आंत की दीवार को भी मजबूती मिलती है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें