फोटो गैलरी

Hindi Newsआंख का लाल होना और सूजन आने पर अपनाएं ये 7 TIPS

आंख का लाल होना और सूजन आने पर अपनाएं ये 7 TIPS

मौसम में बदलाव के समय यूं तो कई बीमारी होने का डर रहता है पर आंख की बीमारी पिंक आई सबसे आम है। इस मौसम में आंख लाल हो जाता है। सूजन भी हो जाता है। यह संक्रमण से होता है। इसे केंजेक्टिवाइटिस, पिंक आई...

आंख का लाल होना और सूजन आने पर अपनाएं ये 7 TIPS
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में बदलाव के समय यूं तो कई बीमारी होने का डर रहता है पर आंख की बीमारी पिंक आई सबसे आम है। इस मौसम में आंख लाल हो जाता है। सूजन भी हो जाता है। यह संक्रमण से होता है। इसे केंजेक्टिवाइटिस, पिंक आई या जय बंगला भी कहते हैं। एक-दूसरे में फैलने वाले इस वायरस से बचाव ही एकमात्र विकल्प है। 
डॉ. सुभाष चन्द्र यादव बताते हैं कि यह बीमारी किसी भी उम्र के स्त्री-पुरुष या बच्चे को हो सकती है। इसका असर 10 से 12 दिनों तक रहता है। इसे जल्द ठीक करने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाएं जा सकते हैं। 

क्या हैं लक्षण: 
आंखे लाल हो जाना,सूजन हो जाना,दर्द करना, आंखों से पानी बहना,कम दिखाई देना,दूसरे लोगों में फैलना। 
 
क्या हैं कारण:  
मौसम बदलने पर संक्रमण से यह होती है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से या संक्रमित आंखों को देखने से यह हो सकती है। 

क्या करें: 
आंखों को संक्रमित न होने दें। संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें। संक्रमित आंखों को न देखें। साफ-सफाई रखें। हरी सब्जियों का अधिक उपयोग करें।दिन में दो लीटर पानी पीएं। ताकि आंखों की गंदगी बाहर निकते रहे। भरपूर नींद लें। 

घरेलू उपचार: 
1.    बर्फ के टुकड़े से संक्रमित आंखों की नियमित सिंकाई करें। इससे दर्द से तत्काल राहत मिलेगा। 
2.    दिन में तीन-चार बार हल्के गर्म पानी से सिंकाई करें। 
3.    संक्रमित आंखों में गुलाब जल डालें। 
4.    बराबर मात्रा में गर्म दूध और शहद का मश्रिण बनाएं। इससे आंखों को धोयें। मश्रिण को आई ड्रॉप की तरह आंखों में डालें। संक्रमण से तत्काल राहत मिलेगी। 
5.    धनिया को पानी में उबालें। उसे छान कर ठंडा कर दें। इससे आंखों को धोयें। लालिमा, सूजन व दर्द से तत्काल राहत मिलेगा। 
6.    गुलाब, लेवेण्डर व कैमो माइल तेल से सिंकाई लाभदायक होता है। गर्म तेज को किसी साफ कपड़े में डालकर ठंडा होने तक सिंकाई करना चाहिए। दिन में तीन बार 8-10 मिनट तक सिंकाई से काफी राहत मिलती है। 
7.    एक कप सेब का सिरका और एक कप पानी लेकर मश्रिण तैयार करें। इस मश्रिण से आंखों को धोयें। लाभ मिलेगा। 

दवा का उपयोग: 
अधिक परेशानी होने पर किसी चिकत्सिक से सलाह लें। चिकत्सिक द्वारा बताए दवा या ड्राप का इस्तेमाल करें। 
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें