फोटो गैलरी

Hindi Newsअब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips

  आपके शरीर में सबसे ज्यादा चर्बी आपके पेट में जमा होती है। मोटापा ज्यादातर पेट से ही झलकता है, ऐसे में हर कोई कोशिश करता है कि वो शरीर की चर्बी के साथ-साथ पेट की चर्बी को पहले कम करें

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 04:02 PM


 

आपके शरीर में सबसे ज्यादा चर्बी आपके पेट में जमा होती है। मोटापा ज्यादातर पेट से ही झलकता है, ऐसे में हर कोई कोशिश करता है कि वो शरीर की चर्बी के साथ-साथ पेट की चर्बी को पहले कम करें। खासकर लड़कियां अपनी पतली कमर का खास ख्याल रखती हैं। जब भूख लगे तब कुछ भी खा लेने से आपके पेट में चर्बी जमा होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिनको अपनाने से आपका पेट कम होगा और पाचन शक्ति बढ़ेगी और आपके शरीर में मोटापा नहीं चढ़ेगा। 

आइए हम आपको बताते हैं पेट कम करने के कुछ आसान से उपाय
 

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips1 / 5

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips




भूख जितनी है उससे कम खाएं 

मतलब अगर आपको बहुत भूख लग रही है तो एक दम से मत खाएं, धीरे धीरे थोड़ा थोड़ा खाएं। इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा और पेट भी नहीं निकलेगा। भोजन करने के एक घंटे बाद ही पानी पिएं इससे आपका पेट नहीं फूलेगा। 

सुबह-सुबह योग व व्यायाम करें

सुबह-सुबह योगा व व्यायाम करें। मॉर्निंग वॉक के लिए जाएं और पेट के बल कई सारी एक्सरसाइज करें, जिससे आपका पेट कम होगा। 

आगे की स्लाइड्स में देखें कैसे कम होगी पेट की चर्बी

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips2 / 5

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips


 

सुबह खाली पेट नींबू-शहद का पानी पिएं

सुबह सुबह उठते ही खाली पेट नींबू शहद मिलकार हल्का गुनगुना पानी का सेवन करें। कहते हैं इससे पेट की चर्बी कम होती है। 

खूब खाएं हरी सब्जियां, तेल वाले खाने से रहें दूर

हरी सब्जियों का सेवन और तेल के खाने से दूर रहने से आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा। अगर आप फिट दिखना चाहते हैं तो फाइबर और कैलशियम से भरपूर सब्जियां खाएं। पेट और त्वचा के लिए भी हरी सब्जियां बहुत अच्छी होती हैं। 

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips3 / 5

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips




नाश्ते में हल्का खाएं, फ्रूट्स, ओट्स और दलिया खाएं

सुबह नाश्ता बहुत हल्का करें। अंकुरित चना, दलिया या ओट्स आपका पेट हल्का रखेंगे। इसका उपयोग करें और हो सके तो कोई फ्रूट्स या जूस भी पी सकते हैं। 

सलाद का सेवन करें

जितना हो सके उतना सलाद खाएं। एक बार नहीं, दो से तीन बार भी आप सलाद खा सकते हैं। सलाद में आप कुछ भी खा सकते हैं। इसमें बहुत ताकत होती है। सलाद खाने से आपको एनर्जी भी मिलती है।

छिलके वाली दाल खाएं 

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दाल खूब खाएं, उसमें भी छिलके वाली दाल। जो पेट को हल्का रखती है और आपको प्रोटीन भी देती है। इससे पेट भी कम होता है। 

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें एलोवेरा से क्या मिलेंगे फायदे

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips4 / 5

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips





एलोवेरा का जूस पिएं

एलोवेरा का जूस या एलोवेरा का सेवन आपके पेट के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसके सेवन से आपकी पेट की चर्बी कम होती है। रोज सुबह एक ग्लास पानी में एक कप जूस मिलाकर पिएं। 

चावल और मीठा कम खाएं, जौ की रोटी खाएं

जौ के आटे से बनी रोटी आपको ताकत देती है और आपका वजन भी बढ़ने नहीं देती। जी हां, अगर आप चावल का सेवन कम करें तो आपके पेट की चर्बी नियंत्रण में रहेगी। 

हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips5 / 5

अब पेट की चर्बी के लिए न हों परेशान, अपनाएं ये Simple Tips