फोटो गैलरी

Hindi Newsअजवाइन का पानी इन 10 बीमारियों को चुटकियों में करता है दूर

अजवाइन का पानी इन 10 बीमारियों को चुटकियों में करता है दूर

ज्यादातर लोग अजवाइन को मसाले के रूप में प्रयोग ही करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि कई बीमारियों को दूर भी रखता है। अजवाइन में मौजूद...

अजवाइन का पानी इन 10 बीमारियों को चुटकियों में करता है दूर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्यादातर लोग अजवाइन को मसाले के रूप में प्रयोग ही करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि कई बीमारियों को दूर भी रखता है। अजवाइन में मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं। यदि रोजाना सुबह आधा चम्मच अजवाइन को उबालकर पिएंगे तो कई समस्याओं आपसे दूर रखेगा। livehindustan.com आपको बता रहा है कि अजवाइन के पानी पीने से किन 10 रोगों से दूर रहा जा सकता है।

1. डायबिटीज
यदि आपको डायबिटीज क समस्या है और आप दवाईयां खाने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। तो अजवाइन का पानी पीने से आपको फायदा मिल सकता है। यदि इसका पानी आप रोजाना सुबह पिएंगे तो जल्द असर कर सकता है। 

2. हृदय
रोजाना अजवाइन का पानी पीने से हृदय संबंधित समस्या नहीं होती है। यदि कोई हार्ट से जुड़ी परेशानी हो तो यह पानी फायदेमंद हो सकता है। 

3. दांतों का दर्द
अजवाइन का पानी कई बीमारियों को दूर करने में कारगर है। अगर दांत में कोई दर्द हो या फिर मुंह की दुर्गंध की समस्या हो तो एक हफ्ते तक रोजाना अजवाइन का पानी पीने से यह परेशानी दूर हो सकती है।

4. कब्ज
पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए अजवाइन का पानी जरूर पिया जा सकता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

5. डाइजेशन
अजवाइन का पानी न सिर्फ खाना डाइजेस्ट करने में हेल्प करता है बल्कि पाचन तंत्र को सक्रिय भी रखता है। यदि आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्या बनी रहती है तो रोजाना अजवाइन का पानी पीना चाहिए।

6. घटाएगा वजन
अगर आप मोटापे से परेशान है और बिना एक्सरसाइज किए वजन घटाने की सोच रहे हैं तो रोजाना अजवाइन का पानी पीकर ऐसा किया जा सकता है। यह शरीर के मोटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। 

7. एसिडिटी
यदि आप अजवाइन को रात में ही किसी स्टील के बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह-सुबह इसके पानी को निकाल कर पिएंगे तो एसिडिटी की समस्या हमेशा दूर रहेगी। यह इनडाइजेशन की प्रॉब्लम दूर करके एसिडिटी से राहत दिलाता है।

8. अस्थमा
अस्थमा के मरीज यदि रोजाना अजवाइन का पानी पिएंगे तो कुछ ही दिनों में इसका असर आपको देखने को मिल जाएगा और धीरे-धीरे यह समस्या खत्म भी हो सकती है। यह सर्दी और कफ की प्रॉब्लम को दूर करता है। 

9. खांसी
अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से भी खांसी समस्या दूर की जा सकती है। 

10. सिरदर्द
सिरदर्द होने पर एक कप अजवाइन का पानी पिएंगे तो आपको जल्द आराम मिल सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें