फोटो गैलरी

Hindi Newsकार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है सफलता

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है सफलता

भाजपा बहादराबाद मंडल की कार्यसमिति बैठक सोमवार को रावली महदूद में आयोजित की गई। तीन दिन के हरिद्वार प्रवास पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं में जोश भरा।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि...

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है सफलता
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा बहादराबाद मंडल की कार्यसमिति बैठक सोमवार को रावली महदूद में आयोजित की गई। तीन दिन के हरिद्वार प्रवास पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं में जोश भरा।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अब कार्यकर्ताओं का दायित्व भी ज्यादा बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करना होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जनता को पार्टी से जो अपेक्षाएं हैं, उन्हें अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरा कराएं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति जानी और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बोरी, महामंत्री चमन चौहान, देवेंद्र, विजय राघव, करेश चंद्र जैसवाल, देवकी नंदन पुरोहित, रघुनन्दन शर्मा, मनोज प्रलिया आदि उपस्थित रहे।तीन दिन हरिद्वार में रहेंगे महामंत्रीजिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की प्रवास योजना के तहत प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट हरिद्वार पहुंचे हैं। वह 17 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें