फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए कार्यबहष्किार

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए कार्यबहष्किार

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को सीईओ से छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मौके पर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही...

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए कार्यबहष्किार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 May 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को सीईओ से छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मौके पर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रखा जाएगा। कार्य बहिष्कार के चलते दूरदराज से विभिन्न कामों से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के सहायक अधिष्ठाता व भाजपा नेता नवनीत परमार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. पुष्पारानी वर्मा ने छेड़छाड़, गाली गलौच, धमकाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदम सिडकुल थाने में दर्ज कराया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर शिक्षक संगठनों और कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया था। दो दिन पहले शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भी आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों ने सीईओ दफ्तर में कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारी सीईओ कार्यालय में मेनगेट के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि सीईओ के महिला होने के कारण आरोपी ने उन्हें धमकाया है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। दो दिन इंतजार के बाद कार्यालयों में तालाबंदी भी शुरू की जाएगी। इस दौरान अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, विक्रम रावत, उमेश यादव, प्रशांत शर्मा, सतीश चौहान, सुशील शुक्ला, कुलदीप सैनी, रश्मि शर्मा, संदीप शर्मा, जयदीप चौहान आदि मौजूद रहे।कार्यबहिष्कार के कारण निराश लौटे लोग सीईओ कार्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचे लोगों को कार्यबहिष्कार के कारण निराश लौटना पड़ा। भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम कलालटी से आए नीरज कुमार ने बताया कि वह सीईओ कार्यालय में कुछ जानकारी लेने आए थे, लेकिन काम नहीं बना। नारसन के धीरेंद्र सिंह का कहना था कि आरटीई आवेदन किया था। संबंधित मामले की फाइल के कागजात देखने के लिए कार्यालय पंहुचा था। अब फिर से आना पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें